BSEB ITI Language Exam 2026 की आंसर-की जारी, यहां से तुरंत करें चेक और डाउनलोड
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) उच्च माध्यमिक स्तर भाषा एग्जाम, 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। 29 और 30 अप्रैल को आयोजित हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू एग्जाम के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न जारी कर दिए गए हैं। छात्र आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, ऑब्जेक्शन फिल करें।
BSEB ITI Language Exam 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) उच्च माध्यमिक स्तर भाषा एग्जाम, 2026 के लिए आंसर-की जारी करने और ऑब्जेक्शन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस जारी की है।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित एग्जाम में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू सब्जेक्ट के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्रों को आंसर-की देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iti.biharboardonline.org पर जाना होगा। यह आंसर-की छात्रों को अपने एक्सपेक्टेड मार्क्स का अनुमान लगाने में मदद करेगी। यदि किसी छात्र को बोर्ड द्वारा जारी आंसरों पर कोई ऑब्जेक्शन है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपने ऑब्जेक्शन भी फिल करा सकते हैं।
BSEB ITI Language Exam 2026 की मुख्य डिटेल्स
एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों को देखने के लिए आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम आयोजित करने वाला बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| एग्जाम का नाम | औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) एग्जाम |
| आंसर-की जारी होने की डेट | 18 मई, 2026 |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट | ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार सीमित टाइम |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
ITI Language Exam Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
छात्र ITI Language Exam Answer Key को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल ITI वेबसाइट iti.biharboardonline.org पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको "Grievance" या "ITI Language Exam 2026 Answer Key" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि फिल करनी होगी।
स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर सब्जेक्ट-वाइज (हिन्दी और अंग्रेजी) आंसर-की दिखाई देगी।
स्टेप 6: इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 7: अपने प्रश्न पत्र के सेट से आंसर का मिलान करें।
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/F1bynLKFfL
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 18, 2026
गलत आंसरों पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?
यदि आपको लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी प्रश्न का आंसर गलत दिया गया है, तो आप इसके खिलाफ अपनी ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं:
- ऑनलाइन माध्यम: ऑब्जेक्शन केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट iti.biharboardonline.org पर लॉगिन करके ही फिल की जा सकती है।
- प्रुफ जरूरी: ऑब्जेक्शन फिल करते समय आपको अपने जवाब के समर्थन में एक वैध कारण या जस्टिफिकेशन देना होगा।
- समय सीमा का ध्यान रखें: बोर्ड द्वारा निर्धारित लास्ट डेट और टाइम के बाद किसी भी ऑब्जेक्शन या शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.