India T20 Squad Announcement: श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को टीम में मिली इंट्री, देखें नई स्क्वॉड की पूरी लिस्ट
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरिज और एशियन गेम्स सीरिज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में इंट्री मिल गई है। वहीं, श्रेयस अय्यर को टी20 का कप्तान बनाया गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरिज और एशियन गेम्स सीरिज के लिए भारतीय टीम की ऐलान हो गया है। शनिवार को BCCI के मुख्यालय में बैठक हुई और टीम इंडिया की नई स्क्वॉड की घोषणा की गई। खास बात यह है कि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में इंट्री मिल गई है। वहीं, श्रेयस अय्यर को टी20 का कप्तान बनाया गया है। वह तीनों टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी तरफ, सूर्य कुमार यादव से टी20 की कप्तानी छीन गई है। बोर्ड द्वारा उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
जसप्रीत बुमराह को दिया गया है रेस्ट
BCCI ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड और आयरलैंड जैसे दो टूर्नामेंट के लिए रेस्ट दिया है। हालांकि, मोहम्मद सिराज इन दोनों टूर्नामेंट में शामिल किए गए हैं। वहीं, बुमराह को एशियन गेम्स 2026 में शामिल किया गया है, जिसमें वह सिराज की जगह खेलेंगे।
वैभव सूर्यवंशी पहली बार सीनियर टीम में शामिल
इस बार खास बात यह है कि धुआंधार युवा बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच सूर्यवंशी को लेकर खास उत्साह है। क्योंकि, यह पहली बार होगा, जब सूर्यवंशी आईपीएल से पहली बार भारतीय टीम के लिए अपना बल्ला उठाएंगे। ऐसे में इस बार की यह तीनों सीरिज बहुत रोमांचक होने वाली है। क्रिकेट जगत से जुड़े विशेषज्ञों की मानें, तो सूर्यवंशी आईपीएल की तरह टी20 में भी रिकॉर्ड बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरिज के लिए भारतीय स्क्वॉड
श्रेयर अय्यर(कप्तान), तिलक वर्मा(उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, ईशान किशन,अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरिज के लिए भारतीय टीम
श्रेयर अय्यर(कप्तान), तिलक वर्मा(उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, ईशान किशन,अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयर अय्यर(कप्तान), तिलक वर्मा(उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, ईशान किशन,अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और वैभव सूर्यवंशी।
कब है भारत का आयरलैंड दौरा
-भारत का पहला टी20 मैच 26 जून को बेलफास्ट में होगा।
-भारत का दूसरा टी20 मैच 28 जून को बेलफास्ट में होगा।
कब है भारत का इंग्लैंड दौरा
भातर का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक हैः
1 जुलाई- पहला टी20
4 जुलाई-दूसरा टी20
7 जुलाई- तीसरा टी20
9 जुलाई-चौथा टी 20
11 जुलाई-पांचवा टी20
14 जुलाई-पहला वनडे
16 जुलाई- दूसरा वनडे
19 जुलाई तीसरा वनडे
BCCI की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में सूर्य कुमार यादव पर फैसला
बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में सूर्य कुमार यादव को लेकर टीम से हटाने को लेकर फैसला लिया गया है। इसके साथ ही उनसे टी20 की कप्तानी भी छिन गई है। ऐसे में उनके प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी खबर है। यादव इस बार टी20 में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com