ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ तो टिकट बुकिंग के समय भूलकर भी न छोड़ें ये ऑप्शन, IRCTC ने खुद बताया तरीका
यात्रा के दौरान, यदि आप ट्रेन में लोअर बर्थ चाहते हैं, तो टिकट बुकिंग के दौरान “Choice of Berth” में “Lower Berth” ऑप्शन जरूर चुनें। साथ ही “Book only if lower berth allotted” विकल्प सिलेक्ट करने से लोअर सीट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। IRCTC के अनुसार सीनियर सिटीजन को इसमें प्राथमिकता मिलती है।
ट्रेन में सफर करते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले लोअर बर्थ ही ढूंढते हैं। वजह साफ है क्योकिं इस पर बैठना आसान होता है, रात में बार-बार ऊपर-नीचे नहीं चढ़ना पड़ता और बुजुर्गों या महिलाओं के लिए यह ज्यादा आरामदायक रहती है। लेकिन कई बार टिकट जल्दी बुक करने के बाद भी लोअर बर्थ नहीं मिलती, जिससे यात्री परेशान हो जाते हैं। अब IRCTC ने खुद बताया है कि कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर लोअर बर्थ मिलने के चांस बढ़ाए जा सकते हैं।
किन यात्रियों को मिलती है लोअर बर्थ?
रेलवे के नियमों के मुताबिक लोअर बर्थ पर सबसे पहला हक सीनियर सिटीजन यात्रियों का माना जाता है। 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुष और 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि कई बार सामान्य यात्रियों को लोअर सीट नहीं मिल पाती।
भारत की पहली शाही लग्जरी ट्रेन कौन सी है? यहां देखें 5 सबसे महंगी ट्रेने
टिकट बुक के समय करें यह काम
कई लोग टिकट बुक करते वक्त सीधे पेमेंट कर देते हैं और “Choice of Berth” वाले ऑप्शन पर ध्यान ही नहीं देते। जबकि यही सबसे जरूरी स्टेप होता है। अगर आपको लोअर बर्थ चाहिए तो बुकिंग के दौरान “Lower Berth” चुनना जरूरी है। साथ ही “Book only if lower berth allotted” ऑप्शन सिलेक्ट करने पर टिकट तभी कन्फर्म होगी, जब लोअर सीट उपलब्ध होगी।
IRCTC ने खुद बताया लोअर बर्थ पाने का तरीका
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यात्री ने IRCTC से पूछा कि लोअर बर्थ कैसे मिल सकती है। इसके जवाब में IRCTC ने साफ किया कि जनरल कोटा में सीट अलॉटमेंट पूरी तरह सिस्टम के जरिए होता है, इसमें किसी कर्मचारी का हस्तक्षेप नहीं होता। हालांकि सीनियर सिटीजन कोटा से लोअर बर्थ मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
यदि नहीं मिली सीट तो करें यह काम
मान लीजिए टिकट कन्फर्म हो गई लेकिन लोअर बर्थ नहीं मिली, तब भी उम्मीद खत्म नहीं होती। ट्रेन में मौजूद TTE जरूरतमंद यात्रियों की मदद कर सकते हैं। यदि किसी यात्री की सीट खाली हो या एक्सचेंज संभव हो, तो TTE लोअर बर्थ दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए यात्रा के दौरान उनसे विनम्रता से बात करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.