IPL की इन 5 टीमों का कमाल! देश की सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों में हुई शामिल
आईपीएल की पांच फ्रेंचाइज भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों की लिस्ट ने शुमार हो गयी है। हुरुन इंडिया 500 की एक हालिया रैंकिंग में इन टीमों का नाम शामिल है। इनका कुल मूल्यांकन 71,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।
आईपीएल का बोलबाला देश-दुनिया में हर साल बढ़ता ही जा रहा है, आईपीएल अब सिर्फ क्रिकेट का मंच नहीं, बल्कि मजबूत बिजनेस ब्रांड भी बनता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार पांच IPL फ्रेंचाइजियों ने भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है। बता दें कि ताजा आकड़ों के अनुसार, पांच आईपीएल टीमों की कुल वैल्यू 71 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गयी है।
हुरुन इंडिया 500 ने जारी की लिस्ट
2025 बर्गंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) इस लिस्ट में शामिल हैं। इन पांचों टीमों का कुल मूल्यांकन 71,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।
KKR सबसे आगे, CSK और RCB भी टॉप में
बता दें कि वैल्यूएशन के मामले में KKR सबसे आगे रही है। टीम की वैल्यूएशन 20,850 करोड़ रुपये आंकी गया है। इसके बाद CSK 19,550 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। RCB की वैल्यू 16,700 करोड़ रुपये है, आप यहां सभी टीमों की रैंकिंग देख सकते है।
हुरुन इंडिया 500: आईपीएल टीम और उनकी वैल्यूएशन
| रैंक (2025) | IPL टीम | वैल्यूएशन (करोड़ रुपये में) |
| 270 | KKR | 20,850 |
| 285 | CSK | 19,550 |
| 330 | RCB | 16,700 |
| 343 | RR | 15,700 |
| 390 | PBKS | 14,050 |
ब्रांड वैल्यू और फैन बेस बना सबसे बड़ी ताकत
इन टीमों की सफलता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। फैन बेस, मजबूत ब्रांड, स्पॉन्सरशिप से होने वाली आय और डिजिटल पहुंच ने इन्हें देश के बड़े कॉरपोरेट ब्रांड्स की कतार में ला खड़ा किया है। खास तौर पर KKR, CSK और RCB ने अपनी लोकप्रियता साबित की है।
अब सिर्फ खेल नहीं, बड़ा बिजनेस भी है IPL
हुरुन इंडिया के अनुसार, यह भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। पहली बार क्रिकेट टीमों को देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के साथ गिना जा रहा है। यह दिखाता है कि IPL अब केवल क्रिकेट मैदान तक नहीं सीमित है, बल्कि हजारों करोड़ रुपये का कारोबार भी बन चुका है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.