Optical Illusion: बस स्टैंड पर छिपा है मेंढक, 7 सेकेंड में भी ढूंढकर नहीं दे पाएंगे जवाब

Last Updated: May 11, 2026, 17:59 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी पिक्चर लेकर आए हैं, जिसमें एक व्यस्त बस स्टैंड दिया गया है। इस स्टैंड पर एक एक मेंढक भी है, लेकिन बहुत ही कम लोग इसे ढूंढने में सफल हुए हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस नई तस्वीर में हम आपके लिए एक व्यस्त बस स्टैंड की तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में बसों से लेकर फेरी वाले शामिल हैं। हालांकि, इन सभी के बीच एक मेंढक भी छिपा हुआ है, लेकिन कई लोग मेंढक को ढूंढने में फेल हो गए हैं। क्या आप इस मेंढक को सिर्फ 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। कई लोगों ने इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे। आप इस चैलेंज को स्वीकार करें और शुरू हो जाएं। 

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को यदि आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में कुछ बसें खड़ी हैं, जबकि बसों के आगे कुछ फल विक्रेता भी खड़े हैं। इन विक्रेताओं से लोग खरीददारी कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग बसों के आसपास घूमते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मेंढक भी है। आपको इस मेंढक को ढूंढना है। 

तस्वीर में रंगों का है महत्त्व

इस तस्वीर में आकृतियों के साथ-साथ रंगों का भी अधिक महत्त्व है। कुछ जगहों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर गहरे रंगों का इस्तेमाल हुआ है। ऐसे में मेंढक भी अपने रंगानुसार छिपा है। यह आपके लिए एक हिंट है।

क्या आप सफल हुए?

अब 7 सेकेंड का समय पूरा हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अभी तक मेंढक ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी सफल नहीं हो सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं, हालांकि ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड से अतिरिक्त नहीं होना चाहिए।

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपा है मेंढक 

यदि आप अब भी मेंढक नहीं ढूंढ सके हैं, तो हम आपको इसका जवाब बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में मेंढक लाल रंग की बस की खिड़की पर है। आपकी सुविधा के लिए हमने मेंढक को लाल रंग के घेरे में रखा है। बस की खिड़की का रंग और मेंढक का रंग हरा है। इस वजह से लोग इसे ढूंढने में फेल हो रहे हैं। 

पढ़ेंः Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है पैसों से भरा बैग, 7 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 11, 2026, 17:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News