Current Affairs One-Liners 05 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में अमृत भारत स्टेशन योजना, भारत टैक्सी, 'प्लास्टइंडिया 2026' आदि से संबंधित विषय शामिल हैं।
- भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ शर्तों पर कहां हस्ताक्षर किए- नई दिल्ली
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अभी तक कितने स्टेशनों का काम पूरा हुआ- 172
- औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए हाल ही में किसने डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए)
- भारत की पहली सहकारी क्षेत्र की राइड-हेलिंग सेवा का क्या नाम है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लांच किया- भारत टैक्सी
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस देश में माउंट एकॉनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाई- अर्जेंटीना
- हाल ही में चर्चा में रहा धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (DTR) निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में स्थित है- राजस्थान
- दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक 'प्लास्टइंडिया 2026' का उद्घाटन कहाँ किया गया- नई दिल्ली
- हाल ही में किस राज्य में अपनी तरह की पहली महिला-नेतृत्व वाली औद्योगिक पार्क पहल का उद्घाटन किया गया है- कर्नाटक
- दलहन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 7 फरवरी, 2026 को मध्य प्रदेश के किस जिले में दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा- सीहोर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation