Current Affairs Quiz 05 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में माउंट एकॉनकागुआ, 'प्लास्टइंडिया 2026', भारत टैक्सीआदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.
1. दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक 'प्लास्टइंडिया 2026' का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A) मुंबई
B) चेन्नई
C) नई दिल्ली
D) बेंगलुरु
उत्तर: C) नई दिल्ली
हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 (PLASTINDIA 2026) का उद्घाटन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया. यह आयोजन वैश्विक उद्योगपतियों को एक साथ लाएगा क्योंकि भारत प्लास्टिक निर्माण को औद्योगिक विकास और रोजगार के एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित कर रहा है। इसे रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के समर्थन से आयोजित किया जा रहा है, जो 10 फरवरी तक चलेगा।
2: हाल ही में किस राज्य में अपनी तरह की पहली महिला-नेतृत्व वाली औद्योगिक पार्क पहल का उद्घाटन किया गया है?
A) महाराष्ट्र
B) कर्नाटक
C) तमिलनाडु
D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) कर्नाटक
हाल ही में अपनी तरह की पहली महिला-नेतृत्व वाली औद्योगिक पार्क पहल का उद्घाटन कर्नाटक के गौरीबनूर में किया गया। एफआईसीसीआई एफएलओ (एफआईसीसीआई लेडीज ऑर्गनाइजेशन) बैंगलोर, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) की महिला शाखा, ने औपचारिक रूप से एफएलओ बैंगलोर इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया।
3. भारत की पहली सहकारी क्षेत्र की राइड-हेलिंग सेवा का क्या नाम है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लांच किया?
A) इंडिया कैब
B) भारत टैक्सी
C) सहकारी कैब
D) भीम टैक्सी
उत्तर: B) भारत टैक्सी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारी क्षेत्र की राइड-हेलिंग सेवा, “भारत टैक्सी” का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी को एक ड्राइवर-स्वामित्व वाला और ड्राइवर-नेतृत्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो पारंपरिक एग्रीगेटर-आधारित मॉडल से अलग है। मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत, भारत टैक्सी की स्थापना 6 जून, 2025 को हुई थी।
4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस देश में माउंट एकॉनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाई?
A) चिली
B) अर्जेंटीना
C) पेरू
D) ब्राजील
उत्तर: D) अर्जेंटीना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 05 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से अर्जेंटीना में माउंट एकॉनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाई। 6,961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वत दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी और एशिया के बाहर सबसे ऊंचा पर्वत है। यह संयुक्त अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी और जवाहर पर्वतारोहण और शीतकालीन खेल संस्थान (JIM&WS), पहलगाम द्वारा चलाया जा रहा है।
5. हाल ही में चर्चा में रहा धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (DTR) निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
A) मध्य प्रदेश
B) राजस्थान
C) गुजरात
D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: B) राजस्थान
राजस्थान सरकार में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने हाल ही में विधानसभा में कहा कि धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (DTR) के गांवों के निवासियों को उनकी सहमति के बिना विस्थापित नहीं किया जाएगा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व राजस्थान में स्थित है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation