Current Affairs Quiz 04 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में विश्व कैंसर दिवस 2026, संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खंजर' आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.
1. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खंजर' (Exercise KHANJAR) का 13वां संस्करण भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है?
A) नेपाल
B) भूटान
C) किर्गिस्तान
D) कजाकिस्तान
उत्तर: C) किर्गिस्तान
भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खंजर' (Exercise KHANJAR) का 13वां संस्करण आज असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में शुरू हो रहा है। 14 दिनों तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।
2. IHMCL ने राष्ट्रीय राजमार्ग संचालन में साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण को मजबूत करने के लिए हाल ही में किस विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
A) दिल्ली विश्वविद्यालय
B) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय
C) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
D) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
B) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड ने हाल ही में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग संचालन में साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण को मजबूत करना है।
3. युमनाम खेमचंद सिंह को किस राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है?
A) असम
B) मणिपुर
C) नागालैंड
D) मेघालय
उत्तर: (B) मणिपुर
बीजेपी विधायक दल की दिल्ली में हुई बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) को नेता चुना गया, इसके बाद वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं और मैतेई समुदाय से आते हैं।
4. भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शनि (INS Sudarshini) लोकायन 26 यात्रा के तहत किस बंदरगाह पर पहुंचा?
A) पोर्ट सईद, मिस्र
B) सलालाह, ओमान
C) जेद्दाह, सऊदी अरब
D) कोलंबो, श्रीलंका
4. B) सलालाह, ओमान
भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शनि (INS Sudarshini) 02 फरवरी 2026 को ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा, जो उसकी प्रतिष्ठित ट्रांसोसेनिक यात्रा - लोकायन 26 का पहला अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह कॉल है। ओमान में आगमन जहाज की दस महीने लंबी तैनाती में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।
5. विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) हर साल कब मनाया जाता है?
A) 3 फरवरी
B) 4 फरवरी
C) 5 फरवरी
D) 6 फरवरी
उत्तर: B) 4 फरवरी
विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि यह दिन कैंसर से बचे लोगों का समर्थन करने और स्वस्थ समाज के लिए नियमित जांच को प्रोत्साहित करने की याद दिलाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation