UGC NET December Result 2025-26, Sarkari Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 4 फरवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रही है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन की मदद से इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
UGC NET Result 2025-26 LIVE Updates:-
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा देशभर में 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता तय की जाती है। रिजल्ट के साथ-साथ UGC NET स्कोरकार्ड, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ, और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।
कहां और कैसे चेक करें UGC NET December 2025 Result ?
यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
-
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “UGC NET December 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखें।
UGC NET Scorecard और Cut-Off 2025-26
NTA रिजल्ट के साथ UGC NET स्कोरकार्ड 2026 भी जारी करेगा, जिसमें विषयवार अंक, पर्सेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी। इसके अलावा कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स (General, OBC, SC, ST, EWS) भी घोषित किए जाएंगे, जो आगे की प्रक्रिया के लिए बेहद अहम होंगे।
UGC NET Result Direct Link से मिलेगी सुविधा
यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा, जिससे बिना किसी परेशानी के तुरंत रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
.png)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation