BSNL Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू की जाएगी। यह आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
BSNL Recruitment 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए कुल 120 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित भर्ती अभियान के माध्यम से टेलीकॉम ऑपरेटर, फाइनेंस, इलेक्ट्रिकल, और सिविल स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी सहित सीधी भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
| BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ |
BSNL Recruitment 2026 Senior Executive: महत्वपूर्ण विवरण
भारत संचार निगम लिमिटेड में निकाले गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी, 2026 को शुरू की जाएगी। जिसकी अंतिम तिथि सहित विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) |
| पद का नाम | सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी |
| पदों की संख्या | 120 |
| आवेदन करने की तिथि | 5 फरवरी से 7 मार्च, 2026 |
| आवेदन की तरीका | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://bsnl.co.in/ |
BSNL Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
संबंधित भर्ती अभियान के माध्यम से टेलीकॉम ऑपरेटर, फाइनेंस, इलेक्ट्रिकल, और सिविल स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम) | 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता। |
| सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस) | चार्टड अकाउंडेट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंडेट |
BSNL Recruitment 2026: कैटेगरी वाइज आयु सीमा में छूट
BSNL भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को 21 से 30 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई हैं। सभी वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| कैटेगरी | आयु सीमा में छूट |
| जनरल, EWS, ओबीसी, सीएल | 30 वर्ष |
| ओबीसी NCL | 33 वर्ष |
| एससी, एसटी | 35 वर्ष |
| पीडब्ल्यूडी (जनरल, EWS, ओबीसी) | 40 वर्ष |
| पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) | 43 वर्ष |
| पीडब्ल्यूडी (एससी, एसटी) | 45 वर्ष |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation