NIFTEE 2026: एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी! जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Jan 30, 2026, 13:42 IST

NIFTEE 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप अब ऑफिशियल वेबसाइट xams.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। स्लिप को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

NIFT 2026 Advance City Slip Released
NIFT 2026 Advance City Slip Released

NIFT 2026 Advance City Slip: फैशन और डिजाइन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने National Institute of Fashion Technology Entrance Examination (NIFTEE) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। सभी छात्र सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर विजिट करें।

NIFTEE 2026 एंट्रेंस एग्जाम 8 फरवरी, 2026 को आयोजित होगी। साथ ही, छात्रों को NIFTEE 2026 के एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में फर्क जानना जरूरी है। सिटी इंटीमेशन स्लिप से छात्रों को एग्जाम सेंटर की डिटेल्स प्राप्त होगी। साथ ही, छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

NIFTEE एनएलईए (यूजी) के लिए अग्रिम शहर सूचना

NIFTEE (यूजी) और (पीजी) के लिए अग्रिम शहर सूचना

NIFT 2026: एग्जाम का पूरा शेड्यूल

NIFT 2026 के एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स और एग्जाम की डेट्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें। 

इंपोर्टेंट इवेंट  डेट्स और टाइम
सिटी स्लिप रिलीज की डेट 29 जनवरी 2026
एग्जाम की डेट (Stage 1) 08 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड फरवरी के पहले हफ्ते में (संभावित)
शिफ्ट 1 (GAT) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
शिफ्ट 2 (CAT) दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00/6:30 बजे तक

एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. NIFTEE एग्जाम की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Advance City Intimation" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि फिल करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन दबाएं। आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. छात्र इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

NTA के नियमों के अनुसार, असली एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले (लगभग 3 या 4 फरवरी 2026 तक) जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी होगी।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News