UGC NET Result 2025 Date OUT: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम यहां ugcnet.nta.nic.in होगा जारी

Feb 2, 2026, 18:17 IST

UGC NET Dec Result 2025: यूजीसी नेट सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परिणाम तिथि को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का लेटेस्ट ट्वीट देखें।

UGC NET Result 2025 Date OUT
UGC NET Result 2025 Date OUT

UGC NET Dec 2025 Result Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा परिणाम 4 फरवरी, 2026 को जारी होने की उम्मीद है। एनटीए ने परीक्षा परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट ट्वीट करके दी है। परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक किया गया था। 


UGC NET Dec 2025 Result Expected Date: महत्वपूर्ण विवरण 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा सहायक प्रोफेसर के पद और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए किया जाता है। उम्मीदवार नीचे टेबल में परीक्षा परिणामों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।

संगठन का नाम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 

परीक्षा का नाम 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा

परीक्षा का आयोजन कब हुआ? 

31 दिसंबर से 07 जनवरी, 2026

उत्तर कुंजी आपत्ति करने की तिथि

 समाप्त

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

4 फरवरी, 2026 (संभावित)

ऑफिशियल वेबसाइट 

ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Dec 2025 Result: पात्रता मानदंड क्या है?

यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार जनरल कैटेगरी को न्यूनतम 40% कुल अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं जबकि आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

UGC NET Dec 2025 Result: मार्किंग स्कीम

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में  प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होते हैं और गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। अंतिम अंक दो प्रश्नपत्रों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं और विभिन्न सत्रों में कठिनाई के स्तर में भिन्नता को ध्यान में रखते हुए प्रतिशत अंकों को सामान्यीकृत किया जाता है। यह प्रणाली उम्मीदवारों के प्रदर्शन के मूल्यांकन में निष्पक्षता सुनिश्चित करती है।

UGC NET Dec 2025 Result: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें?

यूजीसी नेट सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, UGC NET Dec 2025 Result लिंक पर जाएं।

  3. एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  4. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News