Rajasthan Jail Prahari PET PST Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी सीधी भर्ती 2024 का PET/PST रिजल्ट 30 जनवरी को जारी कर दिया है। यह भर्ती राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा नियम, 1998 (संशोधित) एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम, 2014 के अंतर्गत आयोजित की गई थी।
इस भर्ती के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 912 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 56 पद, कुल 968 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 17/2024 दिनांक 11 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था, जिसमें 08 अगस्त 2025 एवं 26 अगस्त 2025 को संशोधन भी किया गया।
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को मॉर्निंग और ईवनिंग शिफ्ट में दो पारियों में किया गया था। इसके बाद 29 अगस्त 2025 को वरीयतानुसार (मेरिट के आधार पर) परिणाम जारी किया गया, जिसमें से लगभग 10 गुना अभ्यर्थियों को प्रवर्गवार फेज-2 (शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा) के लिए अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया गया।
शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा में पात्र घोषित सभी अभ्यर्थियों को अब पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए पूर्णत: अस्थायी (प्रोविजनल) रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों की सूची परिशिष्ट-1 में संलग्न है।
महत्वपूर्ण नोटिस
-
पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा (स्क्रुटनी) फॉर्म भरने का पोर्टल 05 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा।
-
आवेदन में गलत जानकारी देने या परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग की पुष्टि होने पर अभ्यर्थी को किसी भी स्तर पर चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
-
रोल नंबर 318062 एवं 703099 के अभ्यर्थियों को विभाग से PET/PST रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगामी चयन प्रक्रिया में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
-
नवीन एवं अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
Rajasthan Jail Prahari PET PST Result 2026 PDF Download Link
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 PET, PST रिजल्ट PDF के रूप में आधिकारिक वेबसाइट जारी किया है। उम्मीदवार अब रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और माता का नाम चेक कर सकते हैं।
| Rajasthan Jail Prahari Final Result 2026 PDF |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation