Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं की उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए Community- owned-self-help Entrepreneur (SHE Mart) शी-मार्ट्स की घोषणा की है। जो महिला उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की प्रमुख लखपति दीदी योजना की सफलता के बात की गई है।
What is SHE Marts: शी-मीर्ट क्या है?
ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा अपना बाजार Community- owned-self-help Entrepreneur (SHE Mart) इन मार्ट्स को ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्योग के तौर पर विकसित किया जाएगा, जहां महिलाएं अपने उत्पाद खुद बेच सकेंगी।
SHE Mart लाने का उद्देश्य - सरकार का मकसद महिलाओं को सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है, ताकि वे अपने बिजनेस की असली मालिक बन सकें।
Who is Lakhpati Didi: लखपति दीदी कौन होती हैं?
लखपति दीदी एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं, जिनकी वार्षिक घरेलू आय एक लाख रुपये (1,00,000 रुपये) से अधिक होती है और जिनकी औसत मासिक आय दस हजार रुपये (10,000 रुपये) या उससे अधिक होती है।
लखपति दीदी बनने में सक्षम बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
लखपति दीदियों को सक्षम बनाने के लिए एक कार्यान्वयन योजना तैयार की गई है जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
-
लखपति दीदियों की संभावित पहचान
-
कुशल प्रशिक्षकों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों का एक समूह तैयार करना
-
स्वयं सहायता समूहों और उनके संघों, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों, मास्टर प्रशिक्षकों और इस पहल का समर्थन करने वाले कर्मचारियों/विशेषज्ञों जैसे विभिन्न हितधारकों के लिए क्रमिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण।
-
भावी लखपति दीदियों को विभिन्न आजीविका मॉडलों पर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और एक्सपोजर दौरे प्रदान करना तथा स्व-अध्ययन के लिए प्रासंगिक संसाधन दस्तावेजों को सुलभ बनाना।
-
चिन्हित परिवारों के लिए डिजिटल उपकरण का उपयोग करके लखपति योजना तैयार करना, योजनाओं का समेकन और उत्पाद एवं/या सेवा समूहों का विकास, मूल्य श्रृंखला हस्तक्षेप, विभिन्न हितधारकों के साथ संबंध स्थापित करना, सरकारी योजनाओं, निजी क्षेत्र की भागीदारी आदि।
-
सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की पहचान की गई दीदीओं के साथ मानचित्रण, ताकि उन्हें मार्गदर्शन और संपर्क प्रदान किया जा सके।
-
आजीविका रजिस्टर में आजीविका संबंधी गतिविधियों और आय की आवधिक आधार पर (कृषि मौसम से जुड़े छह महीने में और/या व्यावसायिक चक्रों के पूरा होने पर) रिपोर्टिंग की जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation