CSBC Bihar Police Vacancy 2026: बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के 83 पदों पर अधिसूचना जारी

Feb 1, 2026, 13:54 IST

CSBC Bihar Police Special Branch Constable Vacancy 2026: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। सीएसबीसी, बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के 83 पदों पर अधिसूचना जारी। आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में दौड़ने या कूदने जैसी किसी भी शारीरिक क्षमता परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। 

CSBC Bihar Police Vacancy 2026 Notification Out
CSBC Bihar Police Vacancy 2026 Notification Out

CSBC Bihar Police Vacancy 2026: केंद्रीय चयन पर्षद् (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस विशेष शाखा में कांस्टेबल के पद पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य ड्यूटी क्लोज कैडर के कुल 83 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2026 तक तय की गई है। 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में दौड़ने या कूदने जैसे किसी भी शारीरिक क्षमता परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण के आधार पर पूरा किया जाएगा। 

CSBC Bihar Police Vacancy 2026: अधिसूचना 

 बिहार पुलिस विशेष शाखा में निकाली गई भर्ती 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक माप परीक्षण शामिल होगा। इसके लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों की आयु की गणना मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र में उल्लिखित जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवार नीचे दिए अधिसूचना को देख सकते हैं। 

CSBC बिहार पुलिस विशेष शाखा में कांस्टेबल भर्ती 2026 अधिसूचना

पीडीएफ 

CSBC Bihar Police Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

सीएसबीसी बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती 2025 के जरिए कुल 83 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार संबंधित भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण  

केंद्रीय चयन पर्षद् (CSBC) 

शाखा 

बिहार पुलिस विशेष शाखा 

विज्ञापन संख्या 

01/2026

पद का नाम 

कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी क्लोज कैडर)

आवेदन की तिथि 

6 फरवरी से 5 मार्च, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

12वीं पास 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://csbc.bihar.gov.in

Check: EMRS Cut off 2026: टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के कट ऑफ मार्क्स

CSBC Bihar Police Vacancy 2026: श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या

विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी क्लोज कैडर) के कुल 83 रिक्त पद भरे जाएंगे। जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण भी शामिल है। श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल भी देख सकते हैं।

वर्ग का नाम  

महिलाओं के लिए आरक्षित पद

कुल पदों की संख्या 

जनरल 

34

12

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

08

03

अनुसूचित जाति

13

05

अनुसूचित जनजाति

01

00

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

15

05

पिछड़ा वर्ग

10

04

पिछड़े वर्ग की महिलाएं

02

00

कुल पदों की संख्या

83

29

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News