Budget 2026: आम आदमी का बजट पेश हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 9वां केंद्रीय बजट पेश किया है। इस बजट में किसानों से लेकर दिव्यांगजन और महिलाओं का ध्यान रखा गया है।
हालांकि, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों को पीएम निधि समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं की भी घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन सरकार द्वारा किसानों को ध्यान में रखते हुए विस्तार-एआई टूल की घोषणा की गई है। इस लेख में हम सरकार द्वारा की गई जारी योजनाओं के बारे में जानेंगे।
Budget 2026 in Hindi: SHE-Marts योजना की घोषणा
बजट में महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समहू द्वारा संचालित रिटेल आउटलेट का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत महिलाएं अपने ब्रांड को सीधे लोगों के बीच बेच सकेंगी, जिससे बिचौलिये का रोल खत्म होगा।
किसानों के लिए Vistaar-AI Tool
सरकार द्वारा किसानों को ध्यान में रखते हुए विस्तार-एआई टूल की घोषणा की गई है। इसके तहत किसानों को मौसम, फसल और खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सकेगी। इससे किसान समय पर सही फैसला लेकर अपनी फसलों को बर्बाद होने से बचा सकेंगे।
दिव्यांगजनों के लिए कौशल योजना
सरकार की ओर से बजट में दिव्यांगों का भी ध्यान रखा गया है, जिनके लिए दिव्यांगजन कौशन योजना लांच की गई है। इस योजना के तहत दिव्यांगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें पेशेवर बनाया जाएगा। वहीं, दिव्यांगों के लिए एक सहारा योजना की भी घोषणा की गई है, जिसके तहत दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मुहैया कराए जाएंगे।
सरकार तैयार करेगी 10 हजार गाइड
सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के लिए भी घोषणा की गई है। इसके तहत सरकार 10 हजार गाइड को तैयार करेगी, जिन्हें 20 नए पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाएगा। इस योजना से टूरिस्ट क्षेत्र को गति मिलेगी और आर्थिक विकास होगा।
MSME के लिए कोर्पोरेट मित्र योजना
मध्यम, सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए सरकार ने इक्विटी, लिक्विडिटी और प्रोफेशनल सपोर्ट की बात कही है। इक्विटी सपोर्ट में 10 हजार करोड़ का बजट तय करने के साथ लिक्विडिटी सपोर्ट में 7 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, प्रोफेशनल सपोर्ट में टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में कॉर्पोरेट मित्र बनाए जाएंगे, जो कि उद्योग से जुड़ी समस्याओं में सहयोग करेंगे।
महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना
खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत बुनकरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे खादी उद्योग वैश्विक बाजार से जुड़ सकेगा।
सेमीकंडक्टर 2.0 मिशन
यह भारत सरकार के इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन का अगला चरण है। इस मिशन के तहत भारत को सिर्फ चिप असेंबल करने वाला देश न बनाकर चिप निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाना है।
बायोफर्मा शक्ति योजना की घोषणा
सरकार ने बायोफर्मा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए Biopharma Shakti की घोषणा की है। इसके तहत आगामी 5 वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे भारत की दवाओं के आयात पर निर्भरता कम होगी। वहीं, देशभर में 1000 क्लिनिकल ट्रायल का नेटवर्क बनाया जाएगा, जिससे दवाओं के परीक्षण में तेजी आएगी।
पढ़ेंः Budget 2026: बजट में महिलाओं के लिए SHE-Marts की घोषणा, अब बड़े बाजारों तक पहुंच होगी आसान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation