Budget 2026: सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब आसान होगी खेती

Feb 1, 2026, 16:05 IST

Budget 2026 in Hindi: भारत सरकार ने इस बजट में किसानों को खास तोहफा दिया है। इसके तहत सरकार की ओर ‘भारत विस्तार’ AI Tool लांच किया गया है। इस टूल की मदद से किसानों को फसल, मौसम और खेती से जुड़ी सही जानकारी सही समय पर मिल सकेगी, जिससे किसानों को नुकसान कम होगा। 

बजट 2026
बजट 2026

Budget 2026 Highlights in Hindi: भारत सरकार की ओर से बजट 2026 में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। किसानों को नए साल का तोहफा देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की ओर से बजट भाषण में ‘भारत विस्तार’ AI Tool की बात की गई है।

यह टूल विशेष रूप से किसानों की मदद करने के लिए बनाया गया है। इस टूल की मदद से किसान अब मौसम, फसल और खेती की जानकारी समय पर ले सकेंगे, जिससे उन्हें कम नुकसान होगा।

अब तक किसान अंदाजे से खेती करते हैं, जिससे मौसम की सही जानकारी न होने की वजह से कई बार किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ही किसानों के लिए नया एआई टूल लाया गया है। 

क्या है भारत Vistaar 

सबसे पहले हम भारत विस्तार के बारे में जान लेते हैं। इसमें विस्तार की फुलफॉर्म Virtually Integrated System to access Agricultural Resources(VISTAAR) है। यह प्लेटफॉर्म को एग्री-स्टैक पोर्टल और ICAR द्वारा प्रमाणित पद्धतियों को AI सिस्टम के साथ जोड़ने का काम करेगा।

आने वाले समय में इसमें किसान कॉल सेंटर सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा, जिससे किसान खेती से जुड़ी समस्याओं के लिए सीधे कॉल कर संवाद कर सकेंगे। इसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को फसल में होने वाले नुकसान को कम से कम करना है। 

Budget Bharat Vistaar 2026: खेती करने में करेगा मदद

किसानों के सामने यह समस्या होती है कि फसल को कब बोया जाए। साथ ही, फसल को कब पानी दे और कीटाणुओं के बचाने के लिए कितने-कितने समय पर दवा का छिड़काव किया जाए। ऐसे में जानकारी न होने की वजह से कई बार फसलें खराब हो जाती हैं।

दूसरी तरफ, अधिक गर्मी पड़ने या सर्दी की वजह से भी फसलों को अधिक नुकसान होता है। ऐसे में ‘भारत विस्तार’ AI Tool की मदद से किसानों को पता चल सकेगा कि बीज बोने के साथ कब-कब और कितना पानी देना है।

वहीं, मौसम में होने वाले छोट-बड़े परिवर्तन और इससे फसलों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी किसानों को जानकारी मिल सकेगी। 

Budget New Scheme: कैसे काम करेगा ‘भारत विस्तार’ AI Tool

‘भारत विस्तार’ AI Tool को किसानों को ध्यान में रखते हुए बहुत ही सरल बनाया गया है। इसमें किसानों की क्षेत्रीय भाषाओं से लेकर हर आम-बोलचाल की भाषा में उपयोग होने वाले शब्दों को भी शामिल किया गया है।

किसान मोबाइल या लैपटॉप की मदद से अपनी भाषा में खेती से जुड़ी सवाल पूछ सकते हैं। टूल द्वारा किसानों को उनकी भाषा में ही सरल तरीके से खेती से जुड़ी समस्याओं और निवारण के बारे में बताया जाएगा।

पढ़ेंः भारतीय संविधान में इस नाम से जाना जाता है ‘बजट’, यहां पढ़ें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News