UPSC ESE Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना यूपीएससी ईएसई हॉल टिकट 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ESE 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
UPSC ESE Admit Card 2026 Direct Link-Active
संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 का एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
| यहां क्लिक करें- UPSC ESE Admit Card 2026 Link |
UPSC ESE Admit Card 2026-हाइलाइट्स
-
परीक्षा का नाम: इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026
-
आयोजन संस्था: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
-
एडमिट कार्ड जारी तिथि: 30 जनवरी 2026
-
परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: upsconline.nic.in
UPSC ESE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर ““E-Admit Cards for various Examinations of UPSC” लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
-
सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
UPSC ESE Admit Card 2026 में दी गई जानकारी
यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां दर्ज होती हैं:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation