SSC MTS Admit Card 2026 OUT: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आज, 2 फरवरी 2026 को SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी परीक्षा 4 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती के लिए लगभग 36.17 लाख उम्मीदवारों ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) की कुल 8021 वैकेंसी के लिए आवेदन किया था।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार अब SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस आर्टिकल में डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
SSC MTS Hall Ticket 2026: एसएससी एमटीएस 2026 महत्वपूर्ण जानकारी
| श्रेणी | विवरण |
| संस्था का नाम | स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) |
| परीक्षा का नाम | मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2025 |
| वैकेंसी | 8021 |
| उम्मीदवारों ने आवेदन किया | 36.17 लाख |
| अधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 2 फरवरी 2026 |
| MTS परीक्षा तिथि | 4 फरवरी – 15 फरवरी 2026 |
| चयन प्रक्रिया | पेपर-1 (ऑब्जेक्टिव), PET/PST (केवल हवलदार पद के लिए) |
| शिफ्ट टाइमिंग्स | शिफ्ट 1: 9:00–10:30, शिफ्ट 2: 12:00–1:30, शिफ्ट 3: 3:00–4:30, शिफ्ट 4: 6:00–7:30 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) |
| अवधि | 90 मिनट (1.5 घंटे) |
| प्रश्न प्रकार | बहुविकल्पीय (MCQ) |
| कुल प्रश्न | 90 |
SSC MTS Admit Card 2026 Download Link-Active
SSC MTS एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए इसे तुरंत डाउनलोड करना चाहिए।
| SSC MTS Hall Ticket 2026 Download Link |
SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार यहां नीचे SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
-
वेबसाइट-ssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर SSC MTS (Non-Technical Staff & Havaldar) Exam 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें पर क्लिक करें।
-
लॉगिन बॉक्स में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
-
कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई जानकारी
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपनी जरूरी जानकारी जरूर चेक कर चाहिए, जैसे—उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर, तथा परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation