India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक 1 महीने की सैलरी, मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं

Feb 2, 2026, 13:57 IST

India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसका उद्देश्य डाक सेवकों के कुल 30,000 रिक्त पदों को भरना है। इस लेख के माध्यम से इंडिया पोस्ट जीडीएस वेतन 2026 को विस्तार से बताया गया है। उम्मीदवार आगे ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) का वार्षिक वेतन मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं जान सकते हैं। 

India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इस लेख के माध्यम से वेतन 2026 के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। जिसमें ग्रामीण डाक सेवकों के लिए सकल वेतन, वार्षिक - मूल वेतन, भत्ते - सुविधाएं और जिम्मेदारियों के बारे में जान सकते हैं। शाखा पोस्टमास्टर (BPM), ग्रामीण डाक सेवक (GDS) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 12,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाता है। ग्रामीण डाक सेवक वेतन 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार आगे लेख में बताया गया मासिक वेतन, सुविधाएं और भत्ते जान सकते हैं। 

What is the Salary of GDS in 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस वेतन 2026

ग्रामीण डाक सेवक पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कार्य समय के अनुसार निर्धारित निरंतरता भत्ता (TRCA) के तहत प्रतिदिन कम से कम 4 घंटे और अधिकतम 5 घंटे काम करना होता है। जिसके लिए उन्हें मासिक वेतन ABPM और GDS दोनों के लिए 10,000 रुपये और BPM को 12,000 रुपये दिए जाते हैं।

GDS Salary Structure: जीडीएस डाक सैलरी स्ट्रक्चर 2026 

इंडिया जीडीएस की वेतन संरचना में मूल वेतन, महंगाई भत्ता (DA), सकल वेतन, वेतन वृद्धि और अन्य कारक शामिल होते हैं। नीचे बीपीएम के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस की सैलरी स्ट्रक्चर का विवरण दिया गया है:

कार्य करने का समय 

मूल वेतन

डीए

सकल वेतन

वेतन वृद्धि

पीटीएक्स

ईडीजीआईएस

अधिकतम 3 घंटे

2,045 रुपये

3,261 रुपये

6,012 रुपये

50 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट तक

3,200 रुपये

3,808 रुपये

7,008 रुपये

60 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

अधिकतम 4 घंटे

3,660 रुपये

4,355 रुपये

8,015 रुपये

70 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

अधिकतम 5 घंटे

4,575 रुपये

5,444 रुपये

10,019 रुपये

85 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

Check: CSBC Bihar Police Vacancy 2026

ग्रामीण डाक सेवकों का वार्षिक वेतन कितना दिया जाता है?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती पद के लिए नियुक्त हुए उम्मीदवारों को मूल वेतन के साथ - साथ अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। जीडीएस में बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार कार्य करने होते हैं। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए वेतनमान देख सकते हैं।

डाक सेवकों के पद 

वार्षिक पैकेज

शाखा का मालिक (बीपीएम)

1,44,000 रुपये

सहायक शाखा का मालिक (एबीपीएम)

1,20,000 रुपये

डाक सेवकों

1,20,000 रुपये

ग्रामीण डाक सेवक को मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं

इंडिया पोस्ट जीडीएस को मूल वेतन के अलावा कुछ ऐसे भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं, जो कर्मचारियों को और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसी के साथ कर्मचारी नौकरी छोड़ने पर आमतौर पर ग्रेज्युटी के हकदार होते हैं। ग्रामीण डाक सेवक को मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं निम्नलिखित हैं:

  1. समय संबंधी निरंतरता भत्ता (TRCA) - इसका निर्धारण प्रतिदिन के घंटों की संख्या और कर्मचारी की सेवा अवधि के आधार पर किया जाता है। TRCA भत्ता सुनिश्चित करता है कि जीडीएस कर्मचारी को 3% की वार्षिक वेतन वृद्धि प्राप्त हो। 

  2. हाउस रेंट (HRA) - जिन कर्मचारियों को अपने गृहनगर से बाहर जाना पड़ता है यह सुविधा उन्हें प्रदान की जाती है। 

  3. महंगाई भत्ता (DA) - मूल वेतन एक निश्चित प्रतिशत मुद्रास्फीति से निपटने में मदद करता है। 

  4. प्रोविडेंट फंड (PF) - वित्तीय लाभ को सुनिश्चित करने के लिए एक बचत योजना।

  5. चिकित्सा लाभ - इसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए चिकित्सा खर्च सुविधाएं शामिल हैं। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News