Current Affairs Quiz 02 March 2026: हाल ही में, बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को भारत के किस नेशनल पार्क में छोड़ा गया?

Last Updated: Mar 2, 2026, 16:51 IST

Current Affairs Quiz 02 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में जनाऔषधि सप्ताह 2026, केंद्रीय रिकॉम्बिनेंट सेल्स एंड सेंसर्स के लिए सुविधा, लखपति बिटिया योजना आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

1. पीएम मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के किस शहर में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी? 

A) चेन्नई
B) कोयंबटूर
C) मदुरै
D) तिरुचिरापल्ली

उत्तर: C) मदुरै

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी, इन पहलों को "तमिलनाडु के विकास की यात्रा में एक गौरवशाली अध्याय" बताया और राज्य के समावेशी विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधान मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।

2. 8वां जनऔषधि दिवस किस तिथि को आयोजित किया जाएगा? 

A) 4 मार्च

B) 5 मार्च

C) 6 मार्च

D) 7 मार्च

उत्तर: D) 7 मार्च 

जनाऔषधि सप्ताह 2026 (Janaushadhi Saptah 2026), किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने की एक आउटरीच पहल है। सप्ताह के हिस्से के रूप में, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो (पीएमबीआई), फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा 1 से 5 मार्च, 2026 तक देश भर में 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि 7 मार्च को 8वें जनाऔषधि दिवस का आयोजन किया जायेगा. 

3. केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में किस स्थान पर "रिकॉम्बिनेंट सेल्स एंड सेंसर्स के लिए केंद्रीय सुविधा" का उद्घाटन किया?

A) बेंगलुरु
B) चेन्नई
C) तिरुवनंतपुरम
D) नई दिल्ली 

उत्तर: c) तिरुवनंतपुरम 

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में बीआरआईसी-राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (बीआरआईसी-आरजीसीबी) में अत्याधुनिक “रिकॉम्बिनेंट सेल्स एंड सेंसर्स के लिए केंद्रीय सुविधा” का उद्घाटन किया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह सुविधा, दवा खोज, चिकित्सा अनुसंधान और कृषि जीनोमिक्स को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने की उम्मीद है।

4. दिल्ली सरकार की 'लखपति बिटिया योजना' में बेटियों के नाम कुल कितनी राशि जमा करने का प्रावधान है?

A) ₹1,00,000
B) ₹56,000
C) ₹21,000
D) ₹1,00,000

उत्तर: B) ₹56,000 

दिल्ली सरकार ने हाल ही में लखपति बिटिया योजना लांच की है. इस योजना में सरकार द्वारा कुल 56,000 रुपये अलग-अलग चरणों में बेटी के नाम जमा किए जाएंगे। 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया। 

5. हाल ही में, बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को भारत के किस नेशनल पार्क में छोड़ा गया?

A) रणथंभौर नेशनल पार्क
B) जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
C) कूनो नेशनल पार्क
D) बांधवगढ़ नेशनल पार्क

उत्तर: C) कूनो नेशनल पार्क

भारत के चीता पुनर्वास कार्यक्रम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में उनके बाड़ों में छोड़ा। ये नौ चीते बोत्सवाना से लाए गए हैं, जिनमें 6 मादा और 3 नर हैं। इससे पहले, साल 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को पहली बार भारत में लाया गया था।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 16:51 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News