दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं और बेटियों को बड़ी सौगात देते हुए चार नई योजनाओं की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हुए। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना क्या है?
‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके तहत जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक चरणबद्ध आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां बिना आर्थिक बाधा के पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बनें।
President Droupadi Murmu graced the event ‘Sashakt Nari, Samriddh Delhi’, organised by the Government of NCT Delhi in New Delhi. The President said that a woman will truly be empowered when she has the ability to make independent decisions, can live a life with self-respect, and… pic.twitter.com/12uJtboA7y
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 2, 2026
कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता
इस योजना में सरकार द्वारा कुल 56,000 रुपये अलग-अलग चरणों में बेटी के नाम जमा किए जाएंगे। 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
किसे मिलेगा योजना का लाभ
योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से कम है। परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए और बेटी का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है। प्रति परिवार अधिकतम दो बेटियों को इसका लाभ मिलेगा, और राशि उच्च शिक्षा पूरी करने पर ही प्राप्त होगी।
लाडली योजना से कैसे है अलग?
नई योजना, पुरानी लाडली योजना का अपडेटेड रूप है। पहले कुल सहायता कम थी और 18 वर्ष की आयु में राशि मिलती थी, जबकि अब कुल राशि बढ़ाकर 56,000 रुपये कर दी गई है और मैच्योरिटी उम्र 21 वर्ष कर दी गई है। साथ ही, पहले छूट गई लगभग 1.75 लाख बेटियों को भी अब इस योजना में शामिल किया गया है।
सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड:
महिलाओं के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ भी लॉन्च किया गया है, जिससे दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी। यही कार्ड मेट्रो और आरआरटीएस में सशुल्क उपयोग किया जा सकेगा। आधार और मोबाइल से लिंक इस कार्ड के जरिए यात्रा पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे डुप्लिकेशन रुकेगा और महिलाओं की शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आसान बनेगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation