UPSSSC Lower PCS Online Form 2026: ग्रुप बी और सी पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
UPSSSC Lower PCS Online Form 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Lower PCS Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ग्रुपी बी और ग्रुप सी के 2285 पदों पर आवेदन समाप्त करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे 18 जून से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। यूपी संयुक्त लोअर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSSSC Lower PCS Online Form 2026 Official website
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस ऑनलाइन भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मई को शुरू की गई थी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन फॉर्म 19 से 25 जुलाई, 2026 को एक्टिव किया जाएगा।
| यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस फॉर्म 2026 |
UPSSSC Lower PCS Online Form 2026 Last Date: जरूरी डेट्स
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस ऑनलाइन फॉर्म 2026 में करेक्शन करने का मौका भी उम्मीदवारों को दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में जरूरी डेट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जरूरी डेट्स |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 29 मई, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जून, 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 18 जून, 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि | 19 से 25 जून, 2026 |
UPSSSC Lower PCS Online Form 2026 कैसे भरें?
उम्मीदवार अपना ऑनलाइन फॉर्म स्वयं से नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से भर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, 07/Exam UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमें अपलोड करें।
स्टेप 4 पीईटी 2025 के दौरान की गई फोटो सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.