Bihar Police Constable Operator City Slip 2026: ऑपरेटर एग्जाम सिटी स्लिप यहां से डाउनलोड करें
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026: कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है, जिसकी परीक्षा दिनांक 28 जून 2026 को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक राज्यभर में आयोजित की जाएगी। 993 कांस्टेबल ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में परीक्षा का शहर, परीक्षा की तिथि शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद इसमें दिए गए परीक्षा के शहर के हिसाब से अपने ट्रैवल करने की योजना बनाए।
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
| बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक |
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026 - हाइलाइट्स
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी यात्रा, आवास और परीक्षा के दिन की तैयारी की योजना बनाने में मदद करना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा, जो परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आवश्यक होगा।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| पद का नाम | बिहार पुलिस कांस्टेबल |
| रिक्त पदों की संख्या | 993 |
| परीक्षा की तिथि | 28 जून 2026 |
| परीक्षा की टाइमिंग | दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक |
| एग्जाम सिटी स्लिप | जारी |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल होगा। सलेक्शन चारों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में निहित जानकारी को चेक करें।
-
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।
Bihar Police Constable Operator City Slip 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसमें निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
पंजीकरण संख्या / रोल नंबर
-
आवंटित परीक्षा शहर/जिला
-
परीक्षा की तिथि
-
शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग का समय
-
महत्वपूर्ण निर्देश
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.