SGPGI Admit Card 2026: नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड sgpgims.org.in जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स
SGPGI Admit Card 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। एडमिट कार्ड 17 जून 2026 को जारी किया गया, जिसकी लिखित परीक्षा दिनांक 19 जून 2026 को जारी की जाएगी। आप नीचे लेख में दिए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SGPGI Admit Card 2026: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ ने अपनी ऑफिशिल वेबसाइट sgpgims.org.in पर एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 17 जून 2026 को जारी किया गया, जिसकी लिखित परीक्षा दिनांक 19 जून 2026 को जारी की जाएगी। इस भर्ता परीक्षा के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों को भरा जाना है। नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा तिथि से काफी पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, और सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड का एक प्रिंट साथ लेकर जाएं।
SGPGI Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ और सिग्नेचर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा की अवधि आदि को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।
| एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
SGPGI Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या मेल द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र पर वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एक काला या नीला बॉल पेन साथ लेकर जाएं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर और नॉन-टीचिंग |
| रिक्त पदों की संख्या | 1200 |
| परीक्षा की तिथि | 19 जून 2026 |
| परीक्षा की अवधि | दो घंटे |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17 जून 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sgpgims.org.in |
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा वाले दिन समय पर पहुंचे। परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचने की कोशिश करें। एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, या माइक्रोफोन, स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, या किसी भी प्रकार की डिजिटल घड़ी साथ लेकर न जाएं। आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
SGPGI Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसजीपीजीआई ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
-
SGPGI Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.