UP BEd Topper List 2026: अलीगढ़ से साइंस स्ट्रीम की वंदना सिंह ने किया टॉप, पूरी लिस्ट देखें

Last Updated: Jun 17, 2026, 13:36 IST

UP BEd Topper List 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इसी के साथ - साथ 4 लाख उम्मीदवारों की रैंक जारी कर दी गई है। इस साल अलीगढ़ की वंदना और अलीगढ़ के नितिन पचौरी ने पहली रैंक हासिल की है। टॉप 10 में जगह बनाने वाले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट आगे लेख में देखें।

UP BEd Topper List 2026: अलीगढ़ से साइंस स्ट्रीम की वंदना सिंह ने किया टॉप
UP BEd Topper List 2026: अलीगढ़ से साइंस स्ट्रीम की वंदना सिंह ने किया टॉप

UP BEd Topper List 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है। इसी के साथ दूसरा स्थान भी अलीगढ़ से ही नितिन पचौरी ने हासिल किया है। दोनों ही छात्र साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। आप अन्य टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट आगे लेख में देख सकते हैं। 

UP BEd Topper Vandana Singh: टॉपर लिस्ट जारी 

यूपी बीएड जेईई भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 1011 केंद्रों पर 31 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक समाप्त हुई थी। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में करवाई गई थी। जिसके परिणाम 16 जून, 2026 को जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के साथ - साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसे उम्मीदवार इस लेख में देख सकते हैं। 

UP BEd Topper Marks 2026: टॉप 10 टॉपर 

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 4 लाख 44 हजार 958 उम्मीदवार रजिस्ट्रर्ड थे, जिनमें 2 लाख 72 हजार 659 महिलाएं, 1,72,297 पुरुष और 2 ट्रांसजेंडर परीक्षा में शामिल रहे। टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

रैंक

टॉपर का नाम 

 स्ट्रीम 

प्राप्त अंक 

1

वंदना सिंह 

साइंस 

359.329 

2

नितिन पचौरी

साइंस

352.661 

3

मिश्रा खुशी अजय 

साइंस

349.327 

4

प्रिया पटेल 

साइंस

341.994 

5

प्रगति तिवारी 

साइंस

340.681 

6

अबुबकर 

आर्ट्स

338.650 

7

सुचित पांडे

आर्ट्स

337.326 

8

संजना यादव 

आर्ट्स

334.860 

9

अंतरिक्ष शर्मा 

आर्ट्स

333.327 

10

स्नेहा सक्सेना 

आर्ट्स 

331.993 

कुल 4 लाख 107 उम्मीदवारों की रैंक जारी की गई, जिनमें 1 लाख 53 हजार 612 पुरुष और 2 लाख 46 हजार 494 महिला व 1 ट्रांसजेंडर हैं। आर्ट्स स्ट्रीम के 2 लाख 48 हजार 452 और साइंस स्ट्रीम के 1 लाख 28 हजार 8, कॉमर्स के 20 हजार 514 और कृषि वर्ग के 3771 उम्मीदवार शामिल हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 17, 2026, 13:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News