UPSC का बड़ा फैसला, प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी Provisional Answer Key

Last Updated: May 19, 2026, 09:31 IST

UPSC Prelims Provisional Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने  पहली बार Civil Services Preliminary Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर की परीक्षा के तुरंत बाद जारी करेगा। उम्मीदवार 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।

UPSC का बड़ा फैसला, प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी Provisional Answer Key
UPSC का बड़ा फैसला, प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी Provisional Answer Key

UPSC Prelims Provisional Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए गुड न्यूज़! संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आयोग पहली बार Civil Services (Preliminary) Examination 2026 की प्रोविजनल आंसर की परीक्षा के तुरंत बाद जारी करेगा। UPSC चेयरमैन Dr. Ajay Kumar ने का कहना है कि यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और उम्मीदवारों का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 24 मई को जारी होने के बाद उम्मीदवार 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए आयोग ने “Online Question Paper Representation Portal (QPRep)” नाम से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in/login उपलब्ध कराया है।

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय अपने अनुसार सही उत्तर बताना होगा। साथ ही संक्षिप्त विवरण और तीन प्रामाणिक स्रोतों से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इससे अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का शुरुआती आकलन करने और समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

आपत्तियों की Subject Matter Expert करेंगे समीक्षा

आयोग की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवारों से प्राप्त सभी दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। विशेषज्ञ प्रत्येक आपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन करेंगे। इसके बाद ही संबंधित प्रश्नों की अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

UPSC की ओर से बताया गया कि उम्मीदवार लंबे समय से प्रोविजनल आंसर की जारी करने की मांग कर रहे थे। आयोग ने पारदर्शिता, जवाबदेही और परीक्षा प्रणाली में उम्मीदवारों का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 09:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News