Top Courses After 10th: 10वीं के बाद छात्र इन 5 कोर्स को करें, मिलेगा बेहतरीन फायदा
10वीं में पास होने के बाद छात्र कोई कोर्स करके अच्छी सैलरी वाली जॉब पाना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए टॉप 5 कोर्सेज की पूरी लिस्ट और कोर्सेज की पूरी जानकारी दी गई है, यहां से जानें सभी डिटेल्स।
10वीं के एग्जाम खत्म होते ही हर छात्र और पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल होता है—"अब आगे क्या करें?" अक्सर लोग सिर्फ 11वीं और 12वीं करने के बाद ही अपने करियर की चिंता करते हैं या यू कहें कि अलग-अलग कोर्सेज की जांच करते हैं।
यदि छात्र 10वीं करने के बाद किसी खास फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते है। साथ ही, ऐसे में 10वीं के बाद कई बेहतरीन शॉर्ट-टर्म और प्रोफेशनल कोर्सेज मौजूद हैं। आइए जानते हैं 10वीं के बाद छात्र इन 5 बेस्ट कोर्सेज को कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए काफी शानदार साबित होंगे।
10वीं के बाद टॉप 5 कोर्सेज की एक झलक
10वीं पास करने के बाद छात्र नीचे दी गई टेबल में मौजूद इन कोर्सेज को देख सकते हैं। साथ ही, इनकी पूरी जानकारी के लिए छात्र यहां देखें।
| क्र.सं. | कोर्स का नाम | कोर्स की अवधि | मुख्य करियर विकल्प / जॉब प्रोफाइल |
| 1. | पॉलिटेक्निक डिप्लोमा | 3 वर्ष | जूनियर इंजीनियर (JE), टेक्निकल असिस्टेंट, प्राइवेट/सरकारी नौकरी |
| 2. | ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) | 1 से 2 वर्ष | रेलवे, बिजली विभाग, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल तकनीशियन |
| 3. | पैरामेडिकल कोर्सेज | 1 से 2 वर्ष | लैब तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन, नर्सिंग असिस्टेंट |
| 4. | डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमा | 3 से 6 महीने | SEO एग्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मैनेजर, फ्रीलांसर |
| 5. | कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग | 6 महीने से 1 वर्ष | नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, आईटी सपोर्ट इंजीनियर, खुद का बिजनेस |
10वीं के बाद छात्र करें ये 5 बेहतरीन कोर्सेज
1. पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
यदि आपकी रुचि इंजीनियरिंग में है लेकिन आप 11वीं-12वीं और फिर 4 साल का बीटेक (B.Tech) नहीं करना चाहते, तो पॉलिटेक्निक आपके लिए सबसे बेस्ट रास्ता है।
- पॉपुलर ब्रांचेस: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग।
- फायदा: इसे पूरा करने के बाद आप सीधे बीटेक के दूसरे साल में एडमिशन भी ले सकते हैं या जूनियर इंजीनियर (JE) के रूप में सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पा सकते हैं।
2. ITI (Industrial Training Institute)
कम समय में और कम खर्च में सरकारी नौकरी पाने का सबसे सीधा रास्ता ITI है। यह पूरी तरह से स्किल और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर आधारित कोर्स है।
- पॉपुलर ट्रेड्स: इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA) और टर्नर।
- फायदा: भारतीय रेलवे, ऑर्डनेंस फैक्ट्री, और बिजली विभागों में हर साल ITI पास छात्रों के लिए बंपर सरकारी वैकेंसी निकलती हैं।
3. पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज
हेल्थकेयर सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए 10वीं के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में कदम रखने का यह सुनहरा मौका है।
- पॉपुलर कोर्सेज: डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT), एक्स-रे टेक्नोलॉजी, या ओफ्थैल्मिक असिस्टेंट।
- फायदा: कोरोना काल के बाद से ही अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और लैब्स में इन प्रोफेशनल्स की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
4. डिजिटल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा
अगर आप आज के आधुनिक दौर के साथ चलना चाहते हैं, तो डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा कोर्स है जिसके लिए किसी खास स्ट्रीम की जरूरत नहीं होती।
- क्या सीखेंगे: सोशल मीडिया मैनेजमेंट, SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन), कंटेंट राइटिंग और गूगल एड्स।
- फायदा: इस कोर्स को करने के बाद आप घर बैठे फ्रीलांसिंग करके या किसी बड़ी कंपनी के लिए वर्क-फ्रॉम-होम जॉब करके मोटी कमाई कर सकते हैं।
5. कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग
आज हर ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और घर में कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में कंप्यूटर के खराब होने या नेटवर्क की समस्या को ठीक करने वाले प्रोफेशनल्स की मांग हमेशा रहती है।
- क्या सीखेंगे: कंप्यूटर असेंबलिंग, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, राउटर सेटअप और नेटवर्क सिक्योरिटी।
- फायदा: यह कोर्स बहुत ही व्यावहारिक है और इसे करने के बाद आप किसी भी आईटी फर्म में जॉब पा सकते हैं या खुद की कंप्यूटर रिपेयरिंग और सर्विसिंग की शॉप खोल सकते हैं।
यहां भी पढ़े: जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की कब होगी जारी?
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.