UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 15, 2026, 20:00 IST

UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026: यूपीपीआरपीबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अपने उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026
UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026

UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026:  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स आर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक

यूपीपीआरपीबी की यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीपीआरपीबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। नीचे टेबल में एडमिट कार्ड से संबंधित महत्वूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

14 मार्च 2026 

परीक्षा होने की तिथि 

22 मार्च से 31 मार्च 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in

UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले  यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 

  • UPPRPB Police Sports Quota admit card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।  

UPPRPB Police Sports Quota admit card में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। नीचे लिस्ट दी गई है। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग 

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता 

  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर 

  • परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा में थ्रो, जंप और रनिंग जैसी एक्टिविटी शामिल होगी। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। चयन सभी चरणों के आधार पर किया जाएगा। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 15, 2026, 20:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News