भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कौन-सी है, जानें जवाब

Last Updated: Mar 15, 2026, 20:07 IST

भारत के अलग-अलग हिस्सों में तेल रिफाइनरियां मौजूद हैं। यहां कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल व तेल से जुड़े अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हालांकि, सबसे बड़ी रिफाइनरी गुजरात में स्थित है। 

सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी
सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी

भारत अपने यहां तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर अधिक निर्भर है। हालांकि, विदेशों से कच्चा तेल लेकर इसे भारत की अलग-अलग रिफाइनरियों में शोधित किया जाता है। भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी जामनगर तेल शोधक कारखाना है, जो कि एक निजी रिफाइनरी है। यह इतनी बड़ी है कि यह सिर्फ तेल शोधक कारखाना नहीं है, बल्कि एक बड़े औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है।

जामनगर रिफाइनरी से जुड़ी मुख्य बातें

-जामनगर रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट रिफाइनरी है। इसका मतलब यह हुआ कि इतना बड़ा तेल शोधक कारखाना एक ही जगह पर दुनिया में किसी स्थान पर नहीं है।

-रिफाइनरी के कुल एरिया की बात करें, तो यह करीब 30 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। वहीं, यदि एकड़ में बात करें, तो इसका कुल एरिया 7500 एकड़ है।

-यहां घरेलू रिफाइनरी से भारत की जरूरतों को पूरा किया जाता है, जबकि एक अन्य रिफाइनरी विदेशी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है।

-रिफाइनरी में प्रतिदिन 12 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल को रिफाइन किया जा सकता है। 

-रिफाइनरी से जुड़ी खास बात यह है कि यह दुनिया के सबसे खराब कच्चे तेल को भी रिफाइन कर उससे पेट्रोल और डीजल निकाल सकती है। 

-जामनगर रिफाइनरी उन देशों से भी कच्चे तेल खरीदती है, जिनसे दूसरी रिफाइनरियां कच्चा तेल नहीं खरीद पाती हैं।

-जामनगर रिफाइनरी से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि यहां रिफाइनरी के ठीक बराबर में दुनिया का सबसे बड़ा आम का बाग है, जो कि रिफाइनरी कंपनी द्वारा ही लगाया गया है। इस बाग में आम के 1.3 लाख से अधिक पेड़ हैं, जिन पर आम की अलग-अलग प्रजातियां आती हैं। यहां से निकलने वाले आम को पूरी दुनिया में निर्यात किया जाता है।

-जामगर, भारत के पेट्रोलियम हब के लिए जाना जाता है। यहां तैयार होने वाले तेल को यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाता है।

-जामनगर में ही अब गीगा कांप्लेक्स 2.0 बनाने की तैयारी है। यहां पर हाइड्रोजन फ्यूल, सोलर पैनल और भविष्य की अन्य ऊर्जाओं पर काम हो सकेगा।

दूसरे नंबर पर है यह रिफाइनरी

भारत में दूसरे नंबर सबसे बड़ी रिफाइनरी वादीनार रिफाइनरी है, जो कि गुजरात में ही स्थित है। यह रिफाइनरी द्वारका में स्थित है, जो कि प्रतिदिन 4,05,000 बैरल तेल को प्रतिदिन रिफाइन कर सकती है। इस रिफाइनरी की खास बात यह है कि यह सबसे सस्ते कच्चे तेल(सल्फर युक्त) को भी रिफाइन करने की क्षमता रखती है।

पढ़ेंः Strait of Hormuz को क्यों कहा जाता है ‘दुनिया की तेल धमनी’, यहां पढ़ें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 15, 2026, 20:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News