IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Mar 15, 2026, 13:32 IST

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईबीपी की वेबसाइट www.ibps.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026
IBPS RRB Clerk Mains Result 2026

 IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेक्शन (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर आरआरबी क्लर्क की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट 15 मार्च 2026 को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड का इस्तेमाल कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुल 8002 ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आईबीपीएस आरआरबी की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट ही फाइनल रिजल्ट माना जाएगा। हालांकि केवल दस्तावेजों का सत्यापन बाकी है। इन पदों के लिए चयन मेन्स की परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।   

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 2026 चेक करने का लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसकी एक कॉपी दस्तावेज के सत्यापन के दौरान दिखा सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक नीचे दिया गया है। 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा रिजल्ट 2026 

क्लिक करें 

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 2026 ऑफिस असिस्टेंट पदों के चयन के आखिरी चरण है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ज्वाइन करने के स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेक्शन (IBPS)

पद का नाम 

ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) 

रिक्त पदों की संख्या 

8002 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

01 फरवरी 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

15 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ibps.in

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

  • CRP RRB Section पर जाएं। 

  • IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट में निहित जानकारी को अच्छे से देखें। 

  • रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

IBPS RRB Clerk Mains Result पर क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

IBPS RRB Clerk Mains Result के पेज पर निहित जानकारी को उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक चेक करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंध प्राधिकारी से संपर्क करना चाहिए। नीचे लिस्ट दी गई है। 

उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर 

रजिस्ट्रेशन नंबर 

परीक्षा का नाम 

परीक्षा पास होने का स्टेट्स 

पद का नाम

चयन के चरण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश 

ये भी पढ़ें: UPSC Topper 2025 AIR 847 Nitish Kumar: दिव्यांगता के बावजूद नहीं मानी हार, सिविल सेवा परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 15, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News