(लिंक एक्टिव) UP Police SI PET Admit Card 2026 जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Last Updated: Jun 23, 2026, 18:54 IST

UP Police SI PET Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड आज 23 जून, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे लेख में डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

(लिंक एक्टिव) UP Police SI PET Admit Card 2026 जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
(लिंक एक्टिव) UP Police SI PET Admit Card 2026 जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

UP Police SI PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया के PET यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए आज 23 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पर जारी कर दिए हैं।

जो भी छात्र लिखित एग्जाम और दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) स्टेप्स में पास हो गए है, वे अब डारेक्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI PET Exam 2026 से जुड़ी डेट्स और डिटेल्स 

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस में नागरिक पुलिस उप निरीक्षक (SI) के कुल 4,543 पोस्ट को भरने के लिए चलाया जा रहा है। PET यानी फिजिकल एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स/ डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

कुल रिक्तियों की संख्या

4,543 पोस्ट

PET एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

23 जून 2026 (लिंक एक्टिव)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की डेट

29 जून से 01 जुलाई 2026

हेल्पलाइन नंबर 

08064526231

ऑफिशियल वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Police SI PET Admit Card 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

फिजिकल टेस्ट के नियम

UP पुलिस SI का फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, जिसे छात्रों को केवल अच्छे नंबरों के साथ पास करना होता है। साथ ही, इस टेस्ट के मार्क्स फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन इसे पास करना सभी छात्रों के लिए जरूरी होता है:

  • पुरुष छात्र: 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला छात्र: 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

साथ ही, छात्रों को बता दें कि इस निर्धारित किए गए टाइम में यदि कोई छात्र अपनी दौड़ पूरा नहीं कर पाता है, तो वह छात्र चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। साथ ही, उन छात्रों को दूसरा मौका भी नहीं दिया जाएगा।  

PET एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें? 

PET एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

1. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद नोटिस बोर्ड सेक्शन में ‘शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। 

4. सभी जानकारी फिल करने के बाद फॉर्म को 'Submit' करें। 

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रिन पर आ जाएगा। उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: Who is Avni Kejriwal? री-इवैल्यूएशन के बाद रांची की अवनी ने 95.2% से सीधे 100% मार्क्स पाएं, CBSE 12वीं की बनीं कॉमर्स नेशनल टॉपर

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 23, 2026, 18:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News