MP PNST Admission 2026: एमपी नर्सिंग में एडमिशन के लिए आज आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत Apply
MP PNST Admission 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नर्सिंग में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 09 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।
MP PNST Admission 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर मध्य प्रदेश (MP) में प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 के तहत 4 साल के नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी में नर्सिंग में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 23 जून 2026 अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 09 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।
जो महिला उम्मीदवार नर्सिंग में करियर बनाने का सपना देख रही हैं और अभी तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास यह आखिरी मौका है और इसके बाद मौैका नहीं मिलेगा। नर्सिंग में एडमिशन के लिए आवेदन करने हेतु एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
MP PNST Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
एमपी प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 की परीक्षा 10 जुलाई 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। महिला उम्मीदवारों को समय रहते नर्सिंग में एडमिशन के लिए आवेदन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एडमिशन से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक को पढ़ना चाहिए क्योंकि अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
| एमपी प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 एडमिशन आवेदन लिंक |
MP PNST Admission 2026 - हाइलाइट्स
एमपी प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 की परीक्षा 10 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) |
| टेस्ट का नाम | एमपी प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 |
| नर्सिंग एडमिशन में आवेदन करने की तिथि | 09 जून 2026 |
| नर्सिंग एडमिशन में आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 जून 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 10 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP PNST Admission 2026 Eligibility Criteria
एमपीईएसबी प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 एडमिशन के लिेए उम्मीदवारों का पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इसके बिना एडमिशन नहीं होगा। इसके लिए महिला उम्मीदवार भारत की नागरिक होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की हो और मार्कशीट में फिजिक्स, बायोलॉजी और इंग्लिश विषय होना अनिवार्य है। जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिेए फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायो (PCB) विषय में 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी कैटेगरी के लिेए फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायो (PCB) विषय में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए। महिला उम्मीदवार को फिजिकली फिट होना अनिवार्य है। 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राएं भी एमपी प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। मध्य प्रदेश का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
MP PNST Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपीईएसबी में प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 एडमिशन के लिेए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
MP PNST Admission 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षि रख लें।
MP PNST Admission 2026: आवेदन फीस और उम्र सीमा
एमपीईएसबी में प्री-नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 एडमिशन के लिेए महिला उम्मीदवार की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की महिली उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी (एमपी डोमिसाइल) की महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.