UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: क्या 18 अप्रैल को आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 16, 2026, 13:14 IST

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: CBSE जैसे बड़े रिजल्ट के बाद अब यूपी बोर्ड(UPMSP) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार भी खत्म हो गया है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा अप्रैल में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त होने वाला है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा अब जल्द ही अप्रैल में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in और jagranjosh पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अब सवाल है कि क्या 18 अप्रैल को बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है? जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

कब से कब तक हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड(UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था। यह प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चली थी। अब बोर्ड द्वारा टॉपर्स का सत्यापन और अन्य जरूरी चीजें पूरी कर रहा है, जो कि अंतिम चरण में है। 

कहां और कैसे चेक कर यूपी बोर्ड (UPMSP) का रिजल्ट

-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचें।

-अब यहां UPMSP 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना है।

-लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना है।

-स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या 18 अप्रैल 2026 को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट 

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड द्वारा 18 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। यदि बीते वर्ष की बात करें, तो बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News