GPAT 2026 Notification: एमफॉर्म प्रोग्राम के लिए स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 16, 2026, 14:26 IST

नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने फार्मा छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए GPAT 2026 का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है।

GPAT 2026 Scorecard and Final Answer Key Released
GPAT 2026 Scorecard and Final Answer Key Released

GPAT 2026 के एग्जाम 7 मार्च 2026 को आयोजित किए गए थे। साथ ही, इसका रिजल्ट भी 7 अप्रैल को घोषित किया जा चुका था। इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की को देख सकते हैं। 

इन डॉक्युनेंट्स को देखने के लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। अब छात्र अपनी रैंक और मार्क्स देखने के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जो भी छात्र 7 मार्च 2026 को आयोजित हुए इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही, यह स्कोरकार्ड मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

GPAT 2026: एक नजर में 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था NBEMS
रिजल्ट घोषित होने की डेट 7 अप्रैल 2026
स्कोरकार्ड जारी होने की डेट 15 अप्रैल 2026
स्कोरकार्ड की वैलिडिटी  3 साल 
ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in


GPAT 2026 कट-ऑफ और क्वालीफाइंग मार्क्स

NBEMS ने इस साल के लिए कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल भी जारी किए हैं। छात्र डिटेल्स में सभी मार्क्स को जानने के लिए नीचे टेबल को देखें।  

कैटेगरी 

कट-ऑफ स्कोर (500 में से)

कट-ऑफ पर्सेंटाइल

General (UR)

213

96.25

EWS

180

90.82

OBC-NCL

177

90.08

SC

142

76.46

ST

116

59.19

NBEMS GPAT 2026: स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स

GPAT 2026 के एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अपना स्कोर कार्ड प्राप्त करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एग्जाम सेक्शन में जाकर 'GPAT' टैब पर क्लिक करें।
  3. फिर, 'एप्लीकेशन लॉगिन' लिंक पर क्लिक करें और अपना यूजर आइडी और पासवर्ड फिल करें। 
  4. लॉगिन करने के बाद 'Scorecard' बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।
  5. इसी पोर्टल पर आप 'फाइनल आंसर की' लिंक के माध्यम से सही आंसर की जांच भी कर सकते हैं।

M.Pharm एडमिशन की प्रक्रिया

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद, सभी पास छात्र अब NIPERs, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य निजी फार्मेसी कॉलेजों में M.Pharm में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए एलिजिबल हैं। प्रत्येक संस्थान अपनी अलग काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।

यहां भी पढ़े: CBSE Class 12th Results 2026 Date Update: कब आएगा रिजल्ट? जानें डेट, पिछले ट्रेंड्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के Ways

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 14:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News