SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई पीओ के 1500 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत यहां से करें Apply
SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई बैंक में पीओं के पद के लिए आवेदन करने की आज यानी 08 जुलाई 2026 अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एसबीआई अपने इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1500 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर onlinesbi.sbi.bank.in पर विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 1500 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 18 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी आज यानी 08 जुलाई 2026 अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बैंकिग सेक्टर में अपना करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के पास यह आखिरी मौका है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
SBI PO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
| एसबीआई पीओ 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
SBI PO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
एसबीआई द्वारा पीओ पद के लिए फेज-1 की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। इसकी मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 आयोजित की जानी है। पीओ के पद के लिए उम्मीदवार का सलेक्शन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फेज-3 के आधार पर किया जाएगा। फेज-3 में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
| रिक्त पदों की संख्या | 1500 |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/PO/2026-27/09 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 18 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | onlinesbi.sbi.bank.in |
SBI PO Recruitment 2026 Eligibility Criteria
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 750 रुपये देने होंगे।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
SBI PO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।
-
सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइटonlinesbi.sbi.bank.in
-
पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
SBI PO Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.