Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर होगा घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: Aug 7, 2026, 12:43 IST

Rajasthan Lab Assistant Result 2026: RSSB जल्द ही प्रयोगशाला सहायक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे rssb.rajasthan.gov.in पर  जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 Kab Aayega
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 Kab Aayega

RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। प्रयोगशाला सहायक परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने परिणाम और कट-ऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 804 पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। रिजल्ट PDF के रूप में जारी होगा, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

कुल पद

804

परीक्षा तिथि

9 और 10 मई 2026

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

लगभग 7 लाख

रिजल्ट

अगस्त 2026 (संभावित)

रिजल्ट जारी होने का माध्यम

PDF

अगला चरण

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Lab Assistant Exam 2026: परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को दो दिनों में आयोजित की गई थी। पहले दिन 4,00,967 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,02,129 उम्मीदवार (76.43%) परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, दूसरे दिन 5,33,768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और करीब 3.75 लाख उम्मीदवार (72%) परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा तिथि

आवेदन करने वाले उम्मीदवार

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

9 मई 2026

4,00,967

3,02,129 (76.43%)

10 मई 2026

5,33,768

3.75 लाख (72%)

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 कब आएगा?

RSSB ने लैब असिस्टेंट भर्ती की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की थी। इस परीक्षा में लगभग 7 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब सभी अभ्यर्थी अपने क्वालिफाइंग स्टेटस जानने के लिए परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RSSB Lab Assistant Result 2026 और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक अगस्त 2026 के महीने में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

लैब असिस्टेंट रिजल्ट के साथ जारी होगी कट-ऑफ

बोर्ड RSSB लैब असिस्टेंट रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड में शामिल होंगे। कट-ऑफ सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सहित सभी वर्गों के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी।

RSSB लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Results सेक्शन में Lab Assistant Result 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और Ctrl+F के जरिए अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

Also Check: Jharkhand Polytechnic Result 2026

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 7, 2026, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News