Ruk Jana Nahi Result 2026: एमपी रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा?, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

Last Updated: Jul 27, 2026, 09:55 IST

MP Ruk Jana Nahi Result 2026: छात्र जिसने एमी रुक नहीं 10वीं, 12वीं परीक्षा दी थी, वे मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (MPSOS)की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

MP Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें
MP Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें

Ruk Jana Nahi Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा आयोजित रुक जाना नहीं (Ruk Jana Nahi) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी जिसने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

MPSOS Ruk Jana Nahi 10th, 12th Result हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) द्वारा आयोजित रुक जाना नहीं (RJN) जून सत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।  छात्र रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

एमपीएसओएस रुक जाना नहीं योजना परीक्षा 2026

बोर्ड का नाम

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS)

कक्षा

10वीं और 12वीं

परीक्षा सत्र

जून/जुलाई 2026

परीक्षा तिथि

3 जुलाई से 15 जुलाई 2026

रिजल्ट वर्ष

2026

रिजल्ट जारी होने की तारीख

जुलाई 2026 लास्ट या अगस्त का पहला सप्ताह

रिजल्ट चेक करने का तरीका

रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट

आवश्यक लॉगिन विवरण

रोल नंबर और कैप्चा कोड

Ruk Jana Nahi Result 2026 कब आएगा?

MPSOS ने अभी तक रुक जाना नहीं 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। संभावना यह है कि एमपी रुक जाना नहीं योजना (जून/जुलाई 2026) का रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

रोल नंबर से MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 कैसे चेक करें?

एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

  1. MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Result / Migration” टैब पर क्लिक करें।

  3. अब “Ruk Jana Nahi Yojana Exam July 2026 Result” लिंक को चुनें।

  4. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।

  5. अपना Roll Number दर्ज करें।

  6. स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें और Login/Submit बटन पर क्लिक करें।

  7. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  8. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

एमपीएसओएस रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद, रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • कक्षा (10वीं/12वीं)

  • विषयवार अंक

  • कुल अंक

  • पास/फेल स्टेट्स

  • बोर्ड का नाम

  • परीक्षा सत्र

यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो छात्र संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

रुक जाना नहीं योजना 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम पासिंग मार्क्स (33%) प्राप्त करना जरूरी होगा। छात्र को सफल घोषित करने के लिए कुल अंकों के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज पासिंग मार्क्स (33%) भी प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में छात्रों के प्राप्त अंक और पास/फेल की स्थिति की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 09:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News