UP Board Compartment Result 2026: UPMSP 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होगा जारी, upmsp.edu.in पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in पर अगस्त के दूसरे हफ्ते तक जारी किए जानें की पूरी उम्मीद है। छात्र UP Board Compartment Result से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
UP Board Compartment Result 2026 Class 10, 12 Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट अगस्त के दूसरे हफ्ते तक किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जुलाई 2026 के इस सेशन में आयोजित किए गए कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट को देख पाएंगे।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, छात्र 12वीं और 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के रिजल्ट 2026 को देखने के लिए वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। UP 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करें।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 से जुड़ी डेट्स और डिटेल्स
10वीं - 12वीं के छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स और इंपोर्टेंट नोटिफिकेशन को जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपॉर्टेंट डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| कक्षाएं | हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) |
| एग्जाम डेट | 28 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट्स | अगस्त 2026, जल्द |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| पासिंग मार्क्स | कम से कम 33% मार्क्स |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
UP Board 10th-12th Compartment Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे डाउलोड करने के लिए आसान स्टेप्स को यहां से जानें। इन स्टेप्स के माध्यम से स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।
- यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘UP Board Class 10th / Class 12th Compartment Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना 9 नंबर का रोल नंबर और स्कूल कोड को फिल करें।
- दोनों चीजों को फिल करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'View Result' या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- 'View Result' पर क्लिक करते ही कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
UPMSP compartment result 2026 आने के बाद छात्रों के लिए जरूरी टिप्स
UPMSP 10th-12th कंपार्टमेंट रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अगली क्लास या कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए यहां कुछ इंपोर्टेंट टिप्स दी गई है। छात्र नीचे दिए गए इन पॉइंट्स को जरूर देखें।
- प्रोविशनल मार्कशीट और एडमिशन: कंपार्टमेंट एग्जाम में पास होने के बाद छात्र ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें। फिर, 12वीं के छात्र इस प्रोविजनल मार्कशीट के जरिए कॉलेज/विश्वविद्यालयों में आगे के ग्रेजुएशन कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दें।
- DigiLocker का उपयोग: यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट को जल्द ही जारी करेगा। साथ ही, छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डिजीलाकर पोर्टल digilocker.gov.in पर भी अपलोड करेगा। छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। फिर, अपनी डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी: छात्रों के लिए ऑनलाइन रिजल्ट केवल जानकारी के लिए जारी किया जाता है। साथ ही, बोर्ड रिजल्ट जारी करने के कुछ दिनों बाद सभी छात्रों की मार्कशीट को स्कूल में भेज देता है। छात्र स्कूल के माध्यम से ही अपनी ओरिजनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट को ले सकते हैं।
UP 10th-12th के छात्र रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही भरोसा करें।
यहां भी पढ़े: IMD Weather Update Today: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, UP के 40 स्कूलों में हुई छुट्टियां; 9 जिलों में रेड अलर्ट
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.