पूर्वांचल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, जो देश के महानगरों को करता है कनेक्ट

Last Updated: Aug 7, 2026, 13:59 IST

पूर्वांचल को भारत का अहम भाग कहा जाता है। इस कड़ी में यहां बहुत-से रेलवे स्टेशन हैं, जिनसे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। हालांकि, यहां एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जो कि पूरे पूर्वांचल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

पूर्वांचल भारत का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, जहां कई बड़े शहर और रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। इस कड़ी में यहां एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जो कि पूर्वांचल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी है। इस रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन अलग-अलग दिशाओं में ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिससे यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। इस लेख में हम पूर्वांचल के इस सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में जानेंगे।

पूर्वांचल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

पूर्वांचल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन गोरखपुर जंक्शन है। यह पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। आपको बता दें कि यहां का प्लेटफॉर्म कभी दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म हुआ करता था। गोरखपुर का प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 संयुक्त रूप से 1,366.33 मीटर के साथ सबसे लंबा प्लेटफॉर्म है।

2013 से 2023 तक तक रहा रिकॉर्ड 

गोरखपुर रेलवे स्टेशन का नाम सबसे लंबे प्लेटफॉर्म के लिए अक्टूबर 2013 से मार्च 2023 तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रहा है। हालांकि, अब कर्नाटक का हुब्बली स्टेशन पहले नंबर है, जबकि गोरखपुर दूसरे नंबर पर आता है।

यूपी, बिहार और उत्तराखंड का रेल नेटवर्क

गोरखपुर जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे जोन का एक बड़ा मुख्यालय भी। इस जोन से उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए एक बड़े रेल नेटवर्क का संचालन होता है।

स्टेशन से प्रतिदिन गुजरती हैं 180 से अधिक ट्रेन 

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 180 से अधिक सुपरफास्ट, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू या फिर गुजरती हैं। यह स्टेशन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू, अहमदाबाद और गुवाहाटी जैसे बड़े महानगरों को रेल मार्ग से जोड़ता है।

स्टेशन की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

गोरखपुर रेलवे स्टेशन नेपाल की सीमा के करीब है और बुद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर व लुंबिनी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य रेल जंक्शन के रूप में उपयोग होता है।

पूर्वांचल में सबसे अधिक प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन

आपको बता दें कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म हैं, जो कि पूरे पूर्वांचल में किसी भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद सबसे अधिक प्लेटफॉर्म हैं।

पूर्वांचल के अन्य प्रमुख और बड़े रेलवे जंक्शन

पूर्वांचल के अन्य और प्रमुख रेलवे स्टेशनों में वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अयोध्या धाम जंक्शन भी आते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 7, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News