Live

UP Police Constable Result 2026 LIVE: बड़ी अपडेट! क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कल?, यहां मिलेगी मेरिट लिस्ट PDF लिंक

Farhan Khan
Jul 29, 2026, 22:54 IST

UP Police Constable Result 2026 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने कांस्टेबल भर्ती दी थी, वे uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी रिजल्ट, मेरिट लिस्ट पीडीएफ के साथ कट ऑफ देख सकेंगे। 

UP Police Constable Result 2026 LIVE: बड़ी अपडेट! क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कल?, यहां मिलेगी मेरिट लिस्ट PDF लिंक
UP Police Constable Result 2026 LIVE: बड़ी अपडेट! क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कल?, यहां मिलेगी मेरिट लिस्ट PDF लिंक

HIGHLIGHTS

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 30 या 31 जुलाई को जारी होने की संभावना है।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
  • कांस्टेबल परीक्षा में पास उम्मीदवारों को PET/PST और DV के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Constable Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल करीब 24.5 लाख अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही उसका डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Result 2026

Direct Link to Download UP Police Constable Result 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगा। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे परीक्षा तिथि, रिजल्ट, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम 

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल

रिक्त पदों की संख्या 

32,679

परीक्षा की तिथि 

08 जून, 09 जून और 10 जून 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

30 या 31 जुलाई 2026 (संभावित)

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in 

UP Police Constable Result Kab Aayega?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का रिजल्ट इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की थी। इसके बाद 20 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गईं थी। अब बोर्ड आपत्तियों की जाच और कॉपियों के मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद कि रिजल्ट 30 या 31 जुलाई 2026 को जारी कर दिया जाए। इसलिए अभ्यर्थी जिसने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी वे समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहें। रिजल्ट के साथ भर्ती बोर्ड स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट जारी करेगा। कांस्टेब परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को PET/PST और डीवी के लिए बुलाया जाएगा।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 29, 2026, 22:54 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: रिजल्ट कैसे चेक करें?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। आपको सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। अब Top Notices देखें। UP Police Constable Result 2026 पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगी। रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Jul 29, 2026, 22:43 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: कितने रिक्त पदों पर होगी भर्ती?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 13093 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 3264 पद, ओबीसी के लिए कुल 8818 पद, एससी के लिए कुल 6857 पद और एसटी के लिए कुल 647 पद आरक्षित हैं। 



  • Jul 29, 2026, 19:34 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: मेडिकल परीक्षा में फेल कब हो सकते हैं?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अगर चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं पाया जाता है या इसके अलावा किसी गंभीर बीमारी या निर्धारित शारीरिक मानकों में कमी पाई जाती है, तो वह उम्मीदवार मेडिकल में पास नहीं होेगा। मेडिकल में पास होने के लिए चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मेेडिकल से पहले बॉडी का फुल चेकअप करा लें, ताकि समय रहते बीमारी पर काबू पाया जा सकें।  

  • Jul 29, 2026, 18:47 IST

    UP Police Result 2026 Date: क्या PET और PST परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जा सकती हैं?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल PET और PST की परीक्षा एक ही दिन भी आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया जाएगी। नोटिस में परीक्षा की तिथि से लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों तक की जानकारी निहित होती है, जिसे फॉलो किया जाना आवश्यक है। 

  • Jul 29, 2026, 18:10 IST

    UP Police Result 2026 Date: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की होगी जारी

    यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी जाएगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना आंसर-की डाउनलोड नहीं की जा सकती। 

  • Jul 29, 2026, 17:27 IST

    Sarkari Result UP Police 2026: परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए थे?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए कुल 28,86,798 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 19,62,561 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। तीन दिन चली परीक्षा में कुल 21,92,236 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसका प्रतिशत 75.94 रहा। 

     

  • Jul 29, 2026, 16:53 IST

    UP Police Result 2026 Kab Aayega: जुलाई के आखिरी वीक तक आ सकता है रिजल्ट

    अगर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बात करें, तो ऐसा कहा जा रहा है कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के रिजल्ट की घोषणा जुलाई के आखिरी वीक तक की जा सकती है। फिलहाल इसके बारे में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जब भी जारी होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। 

     

  • Jul 29, 2026, 16:17 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: रोल नंबर न होने की स्थिति में क्या करें?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट देखने से पहले अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है या भूल गए हैं, तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत है आपको बता दें कि एडमिट कार्ड पर रोल नंबर के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भी होती है।  आप  रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से सीधे लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।  

  • Jul 29, 2026, 15:39 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: रोल नंबर न होने की स्थिति में क्या करें?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट देखने से पहले अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है या भूल गए हैं, तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत है आपको बता दें कि एडमिट कार्ड पर रोल नंबर के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भी होती है।  आप  रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से सीधे लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। 

  • Jul 29, 2026, 15:09 IST

    UPPRPB Result 2026: अफवाहों पर ध्यान न दें

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के रिजल्ट से संबंधितसोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनौपचारिक कटऑफ, फर्जी मेरिट लिस्ट या रिजल्ट लिंक पर भरोसा न करें। केवल बोर्ड की आधिकारिक सूचना को ही सही मानें। रिजल्ट जैसे ही आएगा। डाउनलोड लिंक तुरंत एक्टिव कर दिया जाएगा।  


     


  • Jul 29, 2026, 14:44 IST

    UP Police Result 2026 Official Website: रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा जारी

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा का रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना स्कोर चेक करें। 

  • Jul 29, 2026, 14:25 IST

    UP Police Constable Height Requirement 2026: फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए लंबाई कितनी होनी चाहिए?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के फिजिकल टेस्ट को पास करने के लिए जनरल, ओबीसी और एससी कैटेगरी की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी रखी गई है और एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी और एससी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

     

  • Jul 29, 2026, 14:11 IST

    UP Police Result 2026 Sarkari Result: ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें

    जिन उम्मीदवारों को लगता है कि वे लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे। उन उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के समय सभी एजुकेशनल डॉक्यमूटेंस, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। 


  • Jul 29, 2026, 13:58 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करें

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं। किसी अन्य वेबसाइट पर भरोसा न करें। इस तरह की वेबसाइट आपको गुमराह कर सकती है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार पल-पल की अपडेट के लिए हमारा यह लाइव ब्लॉग देख सकते हैं। 

  • Jul 29, 2026, 13:40 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में कैसे पास हो सकते हैं?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को रोजाना एक्सरसाइज, नॉर्मल फूड और पूरी नींद लेनी चाहिए। इस टेस्ट में दौड़ सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट के अंदर-अंदर पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट के अंदर-अंदर पूरी करनी होगी। 

  • Jul 29, 2026, 13:26 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: परीक्षा का पैटर्न क्या था?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए अधिकतम 300 अंक निर्धारित थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू थी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे गए थे। 

     

  • Jul 29, 2026, 13:16 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड न होने की सिचुएशन में क्या करें?

    अगर ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। टेक्निकल ग्लिच की वजह से अक्सर ऐसा हो जाता है। अपने इंटरनेट की जांच करें और फिर से वेबसाइट ओपन करें। आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।  

  • Jul 29, 2026, 13:05 IST

    UP Police Constable Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद लिखित परीक्षा में सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है। 

     

  • Jul 29, 2026, 12:58 IST

    UP Police Constable Cut Off 2026: संभावित कटऑफ कितनी रह सकती है?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार सामान्य (UR) वर्ग की कटऑफ 185–195 अंक, ओबीसी की 175–185 अंक, एससी की 150–160 अंक और एसटी की 115–125 अंक के बीच रह सकती है। महिला उम्मीदवारों की संभावित कटऑफ पुरुषों की तुलना में थोड़ी कम रहने का अनुमान है। ध्यान दें कि ये केवल अनुमान हैं। अंतिम कट-ऑफ UPPRPB द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम के साथ ही घोषित की जाएगी।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More

    Trending

    Latest Education News