UPPSC PCS 2026 Registration Last Date: यूपी पीसीएस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब 3 अगस्त कर सकते हैं Apply

Last Updated: Jul 29, 2026, 20:20 IST

UPPSC PCS 2026 Registration Last Date: यूपीपीएससी ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (जनरल/स्पेशल रिक्रूटमेंट) परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 थी। अब तिथि बढ़कर 03 अगस्त 2026 हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

UPPSC PCS 2026 Registration Last Date
UPPSC PCS 2026 Registration Last Date

UPPSC PCS 2026 Registration Last Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी कियी है, जो उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब 03 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीएससी ने 25 जून 2025 से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया था, जिसकी अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 हो गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीपीएससी विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026 के तहत प्रिंसिपल, सीनियर लेक्चरर डायट, लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर सहित अन्य स्पेशलिस्ट 500 रिक्त पदों को भरना चाहता है।   

पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (जनरल/स्पेशल रिक्रूटमेंट) परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPPSC PCS Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर की आवश्यकता होगी। पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को OTR प्रक्रिया को पूरा करना होगा। 

यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026 ऑनलाइन आवदेन लिंक 

क्लिक करें 

UPPSC PCS 2026 Registration Last Date - हाइलाइट्स 

यूपीपीएससी ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (जनरल/स्पेशल रिक्रूटमेंट) परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 03 अगस्त 2026 कर दी है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

परीक्षा का नाम

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026

विज्ञापन संख्या

A-1/E-1/2026

रिक्त पदों की संख्या 

500

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

25 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

03 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC PCS Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (जनरल/स्पेशल रिक्रूटमेंट) परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए Combined State/Upper Subordinate Services Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब अप्लाई बटन पर क्लिक करें। 

  • OTR प्रोसेस को पूरा करें।  

  • अपना OTR नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम ने 32,000+ शिक्षक पदों पर भर्ती का किया ऐलान

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 29, 2026, 20:20 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News