BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम ने 32,000+ शिक्षक पदों पर भर्ती का किया ऐलान

Last Updated: Jul 29, 2026, 18:58 IST

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल से 32,3888 टीचर्स के पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

BPSC TRE 4 Vacancy 2026
BPSC TRE 4 Vacancy 2026

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार के युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब 32 हजार से अधिक रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी और इसकी जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक्स हैंडल के जरिए दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात। TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इन पदों के लिए फिलहाल कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जल्द होगी जारी 

बिहार में 32,000 से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 के तहत की जाएगी। इन पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन फीस, परीक्षा का पैटर्न और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जानकारी निहित होगी। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने चाहिए।   

बीपीएससी में निहित TRE-4 टीचर्स पदों की डिटेल्स 

बीपीएससी TRE-4 के तहत 32,000 हजार से अधिक टीचर्स की भर्तियां प्राथमिक विद्यालय से उच्च माध्यमिक स्कूल आदि में की जाएंगी। पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक कुल 3,847 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कक्षा 5वीं से कक्षा 8वीं तक 8,563 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कक्षी 9वीं से कक्षा 10वीं तक 3,877 रिक्त पदों को भरा जाएगा। और कक्षा 11वीं से कक्षा 12वीं तक कुल 16,101 रिक्त पदों को भरा जाना है। सबसे ज्यादा पद कक्षा 11वीं से कक्षा 12वीं तक भरे जाने हैं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 29, 2026, 18:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News