पार्क में बैठकर बनाते थे बैट्री, आज खड़ी कर दी 50,000 करोड़ की EV कंपनी

Last Updated: Aug 6, 2026, 17:46 IST

यदि आपके मन में कुछ करने की चाह है, तो रास्ता अपने आप निकल जाता है और सफलता जरूर मिलती है। इस बात को सच किया है IIT Madras के दो पूर्व छात्रों ने, जिन्होंने आज 50,000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है।

ईवी स्कूटर कंपनी
ईवी स्कूटर कंपनी

यदि आपके अंदर सफलता की भूख है, तो यह बात पक्की है आपको सफलता एक दिन जरूर मिलेगी। हालांकि, इसमें समय भी लगेगा, लेकिन एक दिन जीत पक्की है। इस बात को तरूण मेहता और स्वप्निल जैन ने सच किया है, जिन्होंने साथ मिलकर आज देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल एथर एनर्जी (Ather Energy) को खड़ा कर दिया है। आज यह कंपनी 50,000 करोड़ की वैल्यू वाली कंपनी है।

2013 में हुई थी शुरुआत

IIT मद्रास के छात्र रहे तरूण मेहता और स्वप्निल जैन ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने का फैसला किया। उन्होंने साथ मिलकर इसके डिजाइन पर काम करना शुरू किया। इसके लिए उन्होंने शुरुआती कई वर्षों में बिना किसी कमर्शियल बिक्री के स्कूटर के रिसर्च और डिवेलेपमेंट पर समय और पैसा खर्च किया। इस दौरान कंपनी ने कई सप्लायर्स भी बदले।

पार्क में बैठकर बनाते थे बैट्री

जब दोनों दोस्तों ने स्कूटर बनाने के लिए पूरा रिसर्च कर लिया, तो उनके पास स्कूटर बनाने के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में दोनों दोस्त एक पार्क में बैठकर स्कूटर की बैट्री बनाते थे। उन्होंने बाहर से पार्ट्स लेने के बजाय भारत की जलवायु के हिसाब से बैट्री पैक और मोटर को खुद से तैयार किया।

2015 में लांच किया स्कूटर, हुए फेल

एथर कंपनी ने अपना पहला ईवी स्कूटर साल 2015 में लांच किया, लेकिन यह स्कूटर लोगों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद कंपनी ने यह स्कूटर बंद कर दिया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि दोबारा रिसर्च पर लग गए। 

2018 में लांच किया दूसरा स्कूटर

एथर कंपनी ने साल 2018 में दूसरा ईवी स्कूटर लांच 450एक्स लांच किया। यह स्कूटर लोगों को खूब पसंद आया, जिसके बाद कंपनी ने इसके अलग-अलग तीन वैरिएंट तक निकाल दिए।

कंपनी ने किया एथर ग्रिड का निर्माण

एथर कंपनी ने स्कूटर बेचने के साथ-साथ शहरों में फास्ट-चार्जिंग स्टेशन एथर ग्रिड भी बनाए, जिससे ग्राहकों में बैट्री खत्म होने का डर खत्म हो सके। वहीं, स्कूटर में टचस्क्रीन डैशबोर्ड, मोबाइल कनेक्टेड एप व अन्य फीचर्स को शामिल किया। कंपनी ने बड़े-बड़े विज्ञापनों पर पैसा खर्च करने के बजाय ग्राहकों को टेस्ट राइड भी देना शुरू किया, जिसके बाद कंपनी पर लोगों का भरोसा बढ़ा। आज यह कंपनी 50,000 करोड़ की वैल्यू की कंपनी हो गई है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 6, 2026, 17:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News