Jharkhand Polytechnic Result 2026 OUT: JCECEB ने जारी किया पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, आज से शुरू ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया

Last Updated: Aug 7, 2026, 11:04 IST

Jharkhand Polytechnic Result 2026 OUT: जिन अभ्यर्थियों ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट jceceb.jharkhand.gov.in देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पास उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आज यानी 7 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।

Jharkhand Polytechnic Result 2026 जारी हुआ।
Jharkhand Polytechnic Result 2026 जारी हुआ।

Jharkhand Polytechnic Result 2026 OUT: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने 6 अगस्त को Polytechnic Entrance Competitive Examination (PECE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) भी आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी कर दी गई है।

यहां क्लिक करें:- JCECEB Polytechnic Entrance Competitive Result 2026 PDF

यहां क्लिक करें: -Jharkhand Polytechnic Result 2026 Link

JCECEB Polytechnic Result: इन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन 

JCECEB पॉलिटेक्निक रिजल्ट के आधार पर झारखंड के सरकारी, महिला, पीपीपी मॉडल, गैर-सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के साथ-साथ Government Mini Tool Room & Training Centre, Ranchi, Government Tool Room & Training Centre, Dumka और CIPET Ranchi के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन दिया जाएगा। सीटों का आवंटन ऑनलाइन ई-काउंसलिंग के माध्यम से होगा।

JCECEB Jharkhand Polytechnic Result कैसे चेक करें?

सबसे पहले उम्मीदवारों को JCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

होमपेज पर पहुंचने के बाद वहां दिए गए "Result" वाले सेक्शन को चुनें।

इसके बाद दिखाई दे रहे सर्च बार में अपने संबंधित कोर्स को सिलेक्ट करें।

अब निर्धारित कॉलम में अपना Roll Number या पूछी गई लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

सभी विवरण भरने के बाद Search के बटन पर क्लिक कर दें।

इसके बाद आपका Jharkhand Polytechnic Result 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें

7 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में पॉजिटिव अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करना होगा। JCECEB ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सीट मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक कॉलेज और ब्रांच के विकल्प भरें। निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करना जरूरी होगा।

1st राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू: 7 अगस्त 2026

  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026

  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी: 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026

  • दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन: 11 अगस्त से 14 अगस्त 2026

ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क कितना होगा?

ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS), बीसी-I और बीसी-II वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹400 शुल्क देना होगा। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए जमा किया जा सकेगा। एक बार जमा किया गया काउंसलिंग शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

नामांकन के लिए जमा करने होंगे 1,000 रुपये

सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए 1,000 रुपये का आंशिक नामांकन शुल्क जमा करना होगा। यदि अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में प्रवेश ले लेते हैं तो यह राशि समायोजित कर दी जाएगी। प्रवेश नहीं लेने पर यह राशि जब्त कर ली जाएगी।

यदि अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं लेते हैं, तो उन्हें आवंटित सीट स्वतः रद्द कर दी जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय पर रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, फीस जमा करने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 7, 2026, 10:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News