UPTET Result 2026 Live, UPTET Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे और अब सभी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UPESSC जल्द ही UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि आयोग की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद परिक्षार्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- यूपीटेट रिजल्ट 2026
UPTET 2026 परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 19.94 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 17.70 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखना चाहिए।
UPTET Result 2026 Link
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट लिंक आज एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक डेट और टाइम की घोषणा नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Certificate 2026: लाइफटाइम वैध रहेगा प्रमाण पत्र
यूपी सरकार ने यूपीटेट (UPTET) पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र की वैधता 'लाइफटाइम' (जीवनभर) कर दी है। पहले यह सर्टिफिकेट केवल 5 साल के लिए मान्य होता था, लेकिन अब एक बार परीक्षा पास करने के बाद यह हमेशा के लिए वैध रहेगा। इससे उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।
UPTET 2026 परीक्षा दो स्तरों पर हुई थी आयोजित
UPTET 2026 परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की गई थी। पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, उन्होंने दोनों पेपर में हिस्सा लिया।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET Result 2026
यूपीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए UPTET रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
UPTET Cut Off Marks 2026: SC, ST, OBC, EWS और General के लिए न्यूनतम योग्यता अंक
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा पास करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स (Qualifying Marks) निर्धारित किए गए हैं। सामान्य (General/UR) वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे। वहीं OBC, SC, ST, EWS, दिव्यांग (PwD) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से न्यूनतम 82 अंक (55%) हासिल करना आवश्यक है। निर्धारित अंक लाने वाले उम्मीदवारों को ही UPTET पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) जारी किया जाएगा
