Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration: बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, शुल्क सहित डिटेल्स जानें

Last Updated: Jun 11, 2026, 15:14 IST

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 11 जून, 2026 से शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण के लिए आवंटन सूची 20 जून को जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन फीस सहित काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration
Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के डीएलएड कॉलेजों में लगभग 25970 सीटों के लिए बड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर 11 से 16 जून 2026 तक शुरू कर दी गई है। 

उम्मीदवार प्री डी. एल. एड. परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com के काउंसलिंग पोर्टल पर (काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, माता का नाम व जन्म तिथि) भरकर लॉगिन करें। 

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Schedule

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 में पात्र हुए उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद विभिन्न जिलों के बीएसटीसी कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे। मेरिट के आधार पर पसंद के कॉलेजों के विकल्प भरेंगे। परीक्षा के अंक, कैटेगरी, विकल्प के आधार पर पहले राउंड की काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट होगा। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल 2026 देख सकते हैं। 

क्रमांक

             प्रक्रिया विवरण

तिथि

1

₹3000 शुल्क जमा कर विकल्प भरना

11 जून – 16 जून 2026

2

प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची जारी

20 जून 2026

3

चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ₹13,555 शुल्क भुगतान

20 जून – 27 जून 2026

4

संस्थान में रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन

20 जून – 29 जून 2026

5

प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड

20 जून – 29 जून 2026

6

कक्षाओं की शुरुआत

01 जुलाई 2026 (बुधवार)

7

अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन

03 – 04 जुलाई 2026

8

अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम

07 जुलाई 2026

9

अपवर्ड मूवमेंट के बाद संस्थान में रिपोर्टिंग

07 – 09 जुलाई 2026

10

द्वितीय चरण की अलॉटमेंट सूची जारी

13 जुलाई 2026 (सोमवार)

11

द्वितीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क भुगतान

14 – 19 जुलाई 2026

12

द्वितीय चरण की संस्थान में रिपोर्टिंग एवं प्रक्रिया

14 – 20 जुलाई 2026

13

तृतीय चरण की अलॉटमेंट सूची जारी

22 जुलाई 2026

14

तृतीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ₹13,555 शुल्क भुगतान

22 – 27 जुलाई 2026

15

तृतीय चरण की संस्थान में रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन

22 – 28 जुलाई 2026

16

शुल्क रिफंड

दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस के भीतर

BSTC Counselling Form 2026: काउंसलिंग फॉर्म 

पहले चरण में कॉलेज मिलने पर उम्मीदवारों को शेष फीस जमा करानी होगी। इसके बाद आवंटित कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन (DV) कराना होगा। इसमें 10वीं, 12वीं की अंक, जाति, मूल निवास, श्रेणी प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना होगा। पहले चरण में कॉलेज नहीं मिलने पर उम्मीदवार दूसरे चरण में शामिल होंगे। कॉलेज आवंटित नहीं होने पर फीस रिफंड फॉर्म भरना होगा। पसंद का कॉलेज नहीं मिलने पर पहली सूची के बाद अपवर्ड मूवमेंट के आवेदन शुरू होंगे। 

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए काउंसलिंग फॉर्म भरनें का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग फॉर्म 2026 

यहां क्लिक करें

Rajasthan BSTC Counselling 2026: काउंसलिंग शुल्क 

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 उम्मीदवारों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए 3000 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। जिसे आप (ई मित्र/नेट बैंकिंग / डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ यपूी आई द्वारा) जमा करवा सकते हैं। शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि 11 जून से 16 जून, 2026 (मंगलवार) तक है।

एडमिशन की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद, जिन कैंडिडेट्स का एडमिशन नहीं हो पाएगा (संस्थान अलॉटमेंट के आधार पर), उनकी ₹3000/- की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹100/- काटकर बाकी पैसे वापस कर दी जाएगी।

वहीं, संस्थान अलॉटमेंट के बाद रिपोर्ट न करने वाले कैंडिडेट्स की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹500/- काटकर ₹2500/- वापस किए जाएंगे। रिफंड सिर्फ़ कैंडिडेट द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में ही किया जाएगा।

विवरण  

पीडीएफ लिंक 

रिपोर्टिंग संबंधी सूचना 

पीडीएफ डाउनलोड करें 

अधिसूचना 06/2026

पीडीएफ डाउनलोड करें

काउंसलिंग गाइडलाइन 

पीडीएफ डाउनलोड करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 15:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News