हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शॉर्टलिस्ट जारी, hssc.gov.in से डाउनलोड करें PMT लिस्ट

Last Updated: Jun 11, 2026, 14:37 IST

HSSC ने कांस्टेबल पोस्ट के लिए हरियाणा पुलिस कांस्टेबल लिस्ट 2026 ऑफिशियल तौर पर  जारी कर दी है। चुनें गए सभी छात्र PST के लिए 15 जून, 2026 से शुरू होंगे, जिसमें छात्र शामिल हो सकते हैं। यहां डायरेक्ट लिंक के माध्यम से लिस्ट डाउनलोड करें। 

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शॉर्टलिस्ट जारी, hssc.gov.in से डाउनलोड करें PMT लिस्ट
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शॉर्टलिस्ट जारी, hssc.gov.in से डाउनलोड करें PMT लिस्ट

Haryana Police Constable List 2026 Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5,500 पोस्ट पर भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) पास करने वाले छात्रों की शॉर्टलिस्टेड लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके साथ ही, आयोग विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत पुरुष कांस्टेबल (GD) और पुरुष कांस्टेबल (GRP) के पोस्ट के लिए चुनें गए छात्रों का शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) का टेस्ट 15 जून, 2026 से आयोजित किया जाएगा। 

छात्र HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चुने गए छात्रों के रोल नंबर को देख सकते हैं। साथ ही, PDF को डायरेक्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Haryana Police Constable 2026: भर्ती प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स 

भर्ती एग्जाम और आगामी फिजिकल टेस्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां और डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

भर्ती बोर्ड का नाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पोस्ट का नाम

पुलिस कांस्टेबल (Male / Female - GD & GRP)

विज्ञापन संख्या (Advt No.)

01/2026

कुल वैकेंसी 

5,500 पोस्ट 
  • 5000 पुरुष 
  • 500 महिला

शारीरिक टेस्ट PMTकी डेट 

15 जून, 2026 से आगे

कैटेगरी 

हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

hssc.gov.in

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल लिस्ट 226 डाउनलोड लिंक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल पोस्ट के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में पास होने वाले छात्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड। 

शॉर्टलिस्टेड लिस्ट और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

फिजिकल टेस्ट की लिस्ट में अपना नाम देखने और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Notice to the candidates for PST/PMT of Male/Female Constable (Advt 01/2026)" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीडीएफ (PDF) स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।
  4. पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना सीईटी (CET) रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर सर्च करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो एडमिट कार्ड पोर्टल adv012026.hryssc.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) की मदद से फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 14:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News