CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: 17 जून की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Jun 11, 2026, 14:03 IST

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: बिहार निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार 17 जून की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे लेख में दिए लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: CSBC की फुल फॉर्म (Central Selection Board of Constable) जिसे हिंदी में क्रेंदीय कांस्टेबल चयन बोर्ड कहा जाता है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। ये एडमिट कार्ड कुल 4,236 पदों को भरने के लिए जारी किए गए हैं। CSBC की ओर से परीक्षा का आयोजन 14 और 17 जून को किया जाना है। 14 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। आज 11 जून को 17 जून, 2026 की परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। 

CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: 17 जून का एडमिट कार्ड 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के कुल 4,236 को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 14 और 17 जून को किया जाएगा। जो उम्मीदवार 17 जून की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड आज 11 जून, 2026 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, परीक्षा सेंटर का नाम, रोल नंबर आदि जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल होती हैं। 

Bihar Constable Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 4,236 रिक्त पदों को भरना है। इससे पहले बोर्ड ने एग्जाम सिटी स्लिप और 14 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार कांस्टेबल एग्जाम से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026

भर्ती प्राधिकरण 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती बिहार) 

पदों की संख्या 

4,236 

परीक्षा तिथि 

14 और 17 जून, 2026 

एडमिट कार्ड 

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

csbc.bihar.gov.in 

Bihar Constable Admit Card 2026 Download Link 

17 जून को बिहार निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल परीक्षा 2026 आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां नीचे उपलब्ध करा दिया है। 

CSBC बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 

यहां क्लिक करें 

Bihar Constable Admit Card 2026: एग्जाम सेंटर करेक्शन नोटिस

CSBC की फुल फॉर्म (Central Selection Board of Constable) जिसे हिंदी में क्रेंदीय कांस्टेबल चयन बोर्ड कहा जाता है। बिहार के केंद्रीय चयन बोर्ड (कांस्टेबल भर्ती) ने 14 जून 2026 को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 

CSBC Bihar Constable Exam Centre Notice 2026


Bihar Constable Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड 

बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 स्वयं से डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होमपेज पर जाकर, निषेध विभाग पर क्लिक करें, महत्वपूर्ण सूचना ई-एडमिट कार्ड स्टेप 3 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। (विज्ञापन संख्या 03/2025)।

स्टेप 4 अब “03/2025 लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड” पर क्लिक करें।

स्टेप 5 अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर या स्टेप 6 रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 7 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 8 भविष्य में संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 14:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News