PSEB Board 2026: पंजाब बोर्ड ने घोषित की 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Last Updated: May 8, 2026, 19:36 IST

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट की ऑफिशियल डेट्स की सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर सूचना दी।

PSEB Board 2026: पंजाब बोर्ड ने घोषित की 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट, यहां देखें पूरी डिटेल्स
PSEB Board 2026: पंजाब बोर्ड ने घोषित की 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट, यहां देखें पूरी डिटेल्स

PSEB Board 2026 10th 12th Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने ऑफिशियल तौर पर 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के एग्जाम रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा कर दी है।

अगर आपने भी इस साल पंजाब बोर्ड के एग्जाम दिए हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा जारी डेट के अनुसार, पंजाब बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई, 2026 को जारी किया जाएगा। 

छात्रों को दोनों 10वीं और 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। उन्हें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल, रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भी फिल करने होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें। 

PSEB Result 2026: मुख्य डेट और टाइम 

बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट पहले आएगा और उसके दो दिन बाद 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। छात्र पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

कक्षा रिजल्ट की डेट एक्सपेक्टेड टाइम 
10वीं  11 मई 2026 दोपहर 12:30 बजे
12वीं  13 मई 2026 दोपहर 02:00 बजे
ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in  -

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

जैसे ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा, तब छात्र वेबसाइट के भारी ट्रैफिक से बचने के लिए नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।  

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  3. अब ‘PSEB 10th Result 2026’ या ‘PSEB 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर या नाम फिल करें।
  5. 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।

PSEB 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल डेट और टाइम की पुष्टि हुई 

PSEB 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी डेट्स की सूचना चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने सोशल मीडिया इंटाग्राम के माध्यम से जानकारी दी।   

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Amarpal Singh (@official_dramarpalsingh)

 

बिना इंटरनेट के SMS से देखें अपना रिजल्ट

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो घबराएं नहीं। आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें PB10 (रोल नंबर) और इसे 5676750 पर भेज दें।
  • 12वीं के लिए: टाइप करें — PB12 (रोल नंबर) और इसे 5676750 पर भेजें।

यहां भी पढ़े: RPSC SI Recruitment 2026 Cancelled: सब इंस्पेक्टर पद के लिए 16 मई से करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां से पाएं PDF का डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 19:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News